सभापति ने किया भूमिपूजन… कहा कोरोना काल में ग्रामीणों ने दिखाया धैर्य… गंभीरता से करें कोविड प्रोटोकाल का पालन… लगवाएं टीका
बिलासपुर // जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने ग्राम पंचायत लिमतरी में करीब तीन लाख रूपयों से बनने वाले पचरी का भूमिपूजन किया। इस दौरान अंकित ने उपस्थित लोगों के साथ विधि विधान से पूजा पाठ किया। साथ ही निर्माण कार्य को हरी झण्डी दिखाया। उपस्थित लोगों ने निर्माणाधीन पचरी घाट को लेकर उत्साह भी जाहिर किया।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने सोमवार को बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लिमतरी ग्राम पंचायत में पचरी घाट के लिए भूमि पूजन किया। उपस्थित लोगों ने इस दौरान खुशी जाहिर की। अंकित ने बताया कि लिमतरी में करीब 2 लाख 70 लाख की लागत से पचरी बनाया जाएगा। स्थानीय लोगों की सालों मांग थी कि गांव में एक पचरी घाट की सख्त जरूरत है। शासन ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए पचरी घाट के लिए रूपयों का एलान किया। आज लोगों के साथ भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही निर्माण कार्य भी प्रारंभ हुआ। जल्द ही समय के भीतर पचरी घाट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

उपस्थित लोगों को सभापति ने बताया कि सरकार गांव गरीब और किसानों के साथ है। कोरोना काल में शासन के सहयोग से अंतिम व्यक्ति की सेवा करने का मौका मिला। यह बताना जरूरी है कि कोरोना काल में ग्रामीण जन जीवन ने धैर्य दिखाया है। जिसके चलते ग्रामीणों ने कोरोना पर जीत हासिल की है। सभापति ने निवेदन किया कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीनेशन सेन्टर पहुंचकर टीका लगवाएं। सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटाकाल का पालन करें।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधाओं को लेकर सरकार सजग है। पचरी घाट के बनने से लोगों को खास परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान गौरहा ने समय पर निर्माण कार्य पूरी किये जाने का निर्देश दिया। भूमिपूजन कार्यक्रम में लिमतरी सरपंच शत्रुहन गेंदले ,विनोद कौशिक,उपसरपंच चंदन गिरी गोस्वामी,बल्लू यादव,राधेश्याम गोंड़,नकुल केवट, प्रताप जगत और स्थानीय ग्रामीण विशेष रूप से मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन25/05/2026कोयला डिपो में गड़बड़ी पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई… कलेक्टर – एसपी ने ली कोल डिपो संचालकों की बैठक…
बिलासपुर25/05/2026अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई विशेष अभियान में 23 वाहन जब्त, 2 जेसीबी, 8 हाइवा और 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई…
Uncategorized25/05/2026भीषण गर्मी में बिजली गुल… सड़क पर उतरी कांग्रेस, CSPDCL कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन… गेट फांद बाउंड्री पर चढ़े कार्यकर्ता… तेज धूप में धरना देकर गरजे नेता…
अपराध25/05/2026सुपारी कांड का आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: जमानत पर बाहर आते ही जुआ फड़ में पकड़ा गया राजू सोनकर सहित 6 गिरफ्तार,, नगदी ताश गड्डी जब्त…
