बिलासपुर // कुछ दिनों पहले कोटा की महिला कराटे कोच के साथ किए गए छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में अंततः रतनपुर पुलिस में 34 वर्षीय कराटे कोच अशोक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। 7 जून को ग्राम सीस में 21 वर्षीय महिला कराटे खिलाड़ी और कराटे कोच अपनी ही संस्था के मुख्य प्रशिक्षक अशोक वर्मा के साथ प्रशिक्षण देने रतनपुर क्षेत्र में पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान अशोक वर्मा ने महिला कोच के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की। कुछ दिनों बाद इसकी शिकायत महिला कोच द्वारा रतनपुर थाने में की गई थी लेकिन आरोपी के फरार होने के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। अब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अशोक वर्मा कहां छुपा हुआ है जिसके बाद अशोक वर्मा करगी रोड कोटा निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी मूलतः अनूपपुर परस वार निवासी है जिस पर अपनी ही महिला साथी के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। आमतौर पर महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाता है और संभव है कि इस महिला कोच द्वारा भी छात्राओं को प्रशिक्षण देने के पहले यही सिखाया जाता है कि अगर कोई उनके साथ बदसलूकी करे तो उसे किस तरह से सबक सिखाया जाए, लेकिन जब महिला कोच पर खुद मुसीबत आयी तो उन्हें भी आखिरकार पुलिस में ही शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
