• Mon. Sep 14th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

नशे के सौदागर पर सिविल लाइन पुलिस का शिकंजा… एक आरोपी गिरफ्तार… नशीले पदार्थ सहित नगदी जप्त…

बिलासपुर // सिविल लाइन पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले एक आरोपी को पकड़ कर उसके पास से नशीले पदार्थों का जखीरा बरामद किया है। जिस आरोपी को पकड़ा गया है वो कुछ 3/4 महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ है और जेल से छूटने का बाद एक बार फिर से वह अपने पुराने पेशे में उतर गया।

इस मामले में पुलिस ने जरहाभाटा मिनी बस्ती निवासी सर्वेश मनोहर उर्फ कोन्दा को एक बार फिर से गिरफ्तार कर उसके पास से नाइट्रॉसुन 10 टेबलेट 1170 नग बरामद किया है, जिसकी कीमत ₹5310 है। इसके अलावा नशीला पदार्थ बेचने से हासिल रकम ₹6590 भी उसके पास से बरामद किया गया है। सिविल लाइन पुलिस को जानकारी मिली थी कि इमलीपाड़ा रघुराज सिंह स्टेडियम के पास एक व्यक्ति नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहा है। सूचना पाकर थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने एक टीम का गठन किया, जिसने मौके पर पहुंचकर मनोहर उर्फ कोन्दा को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से एक थैला मिला जिसमें नाइट्रॉसुन 10 टेबलेट के 12 खोखा मौजूद थे ,उसके पास कुल 1170 टेबलेट मिले। पहले भी जेल जा चुके कोन्दा को पुलिस ने एक बार फिर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
11 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई  हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed