बिलासपुर // जब महिला ही महिला का दर्द ना समझ सके और उल्टा उसे ही परेशान करे तो एक महिला न्याय मांगने किसके पास जाए। ऐसा ही एक मामला है महिला थाने का जहां महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित महिला थाना बनाया तो गया है पर यहां पीड़ित महिलाओं का साथ न देकर प्रताड़ना के आरोपियों को अभय दान दिया जा रहा है तो ऐसे में पीड़ित महिलाएं आखिर न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर क्यों ना हो। बिलासपुर के महिला थाना में न्याय ना मिल पाने से दुखी एक महिला अपनी गुहार लेकर शहर विधायक शैलेश पांडे के पास पहुंची। पीड़िता ने शहर विधायक को अपनी व्यथा सुनाई। पीड़िता ने कहा कि उसके द्वारा दहेज प्रताड़ना के मामले में महिला थाने में रिपोर्ट किये एक माह हो चुका है। उसके बावजूद थाने के द्वारा उसके पति और दहेज प्रताड़ना के आरोपी आरोपी आनंद मसीह की गिरफ्तारी नही की जा रही है।
पीडिता श्वेता कैथवास ने बताया कि आरोपी आनंद मसीह, ईसा मसीह के धार्मिक गायक है और यूट्यूब पर उसका गाना सुनते सुनते उनसे नजदीकियां बढीं और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद पता चला आनंद बेरोजगार है उसने तीसरे दिन से पीडिता को नौकरी करने पर मजबूर कर दिया। उसके द्वारा प्रताड़ित कर दहेज की मांग करने पर, पीडिता के परिजन हर महीने तीस हजार रुपए उसे देते रहे ।इसके बावजूद उसके पति और उसके परिवार वालो की प्रताड़ना कम नही हुई। इससे परेशान होकर वह बिलासपुर आकर महिला थाना में दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट लिखाई। लेकिन महिला थाने की पुलिस पता नहीं क्यों..आरोपी को गिरफ्तार नही कर रही है। एक महीने बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाई नही की है। इस पर मजबूर होकर पीडिता श्वेता ने मामले की शिकायत विधायक शैलेष पांडे से की है ,विधायक शैलेष पांडे ने बताया कि उन्होंने एएसपी से बात की है और एक स्पेशल टीम बना कर आरोपी को गिरफ्तार कर पीडिता को न्याय दिलाने को कहा है। विधायक ने कहा कि जब पुलिस छोटे छोटे मामले में स्पेशल टीम बनाती है तो ये बड़ा मामला है। इसमे पुलिस जरूर कार्यवाई करेगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
