बिलासपुर, सितंबर, 13/2026
सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
बिलासपुर। तीज और आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को देखते हुए सरकंडा पुलिस ने अवैध गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने झोपड़ीनुमा दुकानों व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत कार्रवाई की है। इनके खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जद में आदित्य कुमार पांडेय, राहुल जायसवाल, घनश्याम सोनी और गुड्डू सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा तीज और गणेश चतुर्थी पर्व के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र के कुल 7 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनमें शिवा मरकाम उर्फ सेवक, दीपक यादव उर्फ दाऊ, आदित्य कुमार पांडेय, टेकचंद श्रीवास, गुड्डू सिंह, धनेश कुमार जायसवाल और सीताराम वर्मा शामिल हैं।
यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई।
सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने-पीने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
अपराध13/09/2026सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
