एनटीपीसी सीपत ने करोना महामारी की रोकथाम के लिए 40 लाख प्रदान किए…
बिलासपुर, 02 जुलाई // एनटीपीसी सीपत द्वारा कोविड 19 महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम हेतु नैगम सामाजिक दायित्व के तहत जिला प्रशासन, बिलासपुर को 40 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। आज एनटीपीसी सीपत के समूह महाप्रबंधक घनश्याम प्रजापति ने बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर को सहयोग राशि का चेक भेंट किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, हेरीश एस., मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, बिलासपुर एवं श्रीमती के. श्रीलता, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी सीपत भी उपस्थित थे। इस राशि का उपयोग कोविड अस्पताल में आवश्यक उपकरण की स्थापना एवं संबंधित व्यवस्थाओं हेतु किया जाना प्रस्तावित है। इससे पूर्व भी एनटीपीसी सीपत ने मस्तूरी में कोविड केयर अस्पताल की स्थापना के लिए 5 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग एवं 10 ऑक्सीजन सिलेण्डर भी प्रदान किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
