बिलासपुर // सरकंडा थाना क्षेत्र में पति ने घरेलू विवाद का पर अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया और फिर फरार हो गया था जिसे सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नरेश यादव फरारी के दौरान रायगढ़ और भाटापारा में रह कर होटल में काम करता रहा।
सरकंडा टीआई जेपी गुप्ता ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर स्थित अटल आवास में रहने वाली भगवती यादव घरेलू महिला है। उसके पड़ोस में ही उसकी बेटी और दामाद भी रहते हैं । दोनों के बीच कुछ दिन पहले घरेलू बात को लेकर विवाद होने लगा, विवाद बढ़ने पर नरेश ने अपनी पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी, पीटने के बाद नरेश मौके से फरार हो गया, आसपास के लोगो के इसकी जानकारी पीड़िता की माँ को दी, सूचना मिलने पर बेटी के घर पहुंची तो देखा कि कमरे के अंदर रुक्मणि लहुलूहान पड़ी हुई थी उसके गले और सिर पर गंभीर चोट आई थी। आरोपी ने अपनी पत्नी पर चाकू व सिलबट्टे से जानलेवा हमला किया था, सरकंडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 294, 307, 342, 506 तहत मामला दर्ज किया था।
Author Profile
Latest entries
अपराध22/04/2026आधी रात छापा: शहर में चल रही कच्ची शराब की फैक्ट्री पर आबकारी का बड़ा वार, 3 तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर20/04/2026सीमांकन पर तत्काल प्रभाव से रोक की मांग,, फर्जीवाड़े से सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप,, करोड़ों का लेनदेन,, ED-IT से शिकायत.. जांच में होंगे खुलासे…
बिलासपुर20/04/2026वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच,, 29 अप्रैल को दे सकते हैं साक्ष्य,, संभागायुक्त कार्यालय ने जारी की सूचना…
राजनीति20/04/2026महिला आरक्षण पर सियासी वार,, कांग्रेस बोली भाजपा फैला रही है झूठ का जाल,, परिसीमन बिल पर कांग्रेस ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल…
