खनिज टीम घुटकू में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की बड़ी कार्यवाही …
अवैध रेत उत्खनन करते 1 नग पोक्लैन तथा 2 नग ट्रैक्टर को मौक़े पर जप्त किया गया…
बिलासपुर // रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की कार्यवाही पर निकली खनिज टीम द्वारा मंगलवार को ग्राम घुट्कु स्तिथ रेत घाट में दबिश दी गई जहां अवैध रेत उत्खनन करते 1 नग पोक्लैन तथा 2 नग ट्रैक्टर को मौक़े पर जप्त किया गया तथा पोक्लैन को आगामी आदेश तक सील किया गया । घुटकू रेत खदान के संचालक सौरभ श्रीवास के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है ।
खनिज अमले द्वारा आगे कार्यवाही जारी रखते हुए ग्राम पहन्दा, तहसील कोटा स्थित रेत खदान में भी रेत का अवैध उत्खनन करते एक नग पोक्लैन तथा एक नग टीपर को जप्त कर पोक्लैन को सील किया गया। खदान संचालक अजय सिंह के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं रेत खनिज नियम 2019 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
