छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट रेंजर एसोसिएशन द्वारा वर्ल्ड रेंजर डे पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन…
अगस्त, 1/ 2021, बिलासपुर ( जेपी अग्रवाल )
छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट रेंजर एसोसिएशन द्वारा 31 जुलाई को क्लब हाउस नया रायपुर में वर्ल्ड रेंजर डे पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम वनों के प्रति अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व को निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान अपने प्राणों की आहुति देने वाले छत्तीसगढ़ के सपूत श्रीरथ राम पटेल एवं दौलत राम लदेर एवं अमरावती महाराष्ट्र की श्रीमती दीपाली चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई उक्त कार्यक्रम में वन बल प्रमुख पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी उपस्थित होकर कार्यक्रम में प्रकाश डाले तथा इस दिन सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों को उनके द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही रेंजर्स एसोसिएशन की विभिन्न मांगों का ज्ञापन स्वीकार किया व मांगों पर सकारात्मक एवं सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। आने वाले मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल को आकर मिलने के लिए भी कहा है।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक उमेश सिंह प्रांत अध्यक्ष, वी एन दुबे महासचिव, राजेश नादुलकर, नंद कुमार सिन्हा, अशोक भट्ट रायपुर, वन वृत्त के अध्यक्ष जय कांत गुंडेचा, बिलासपुर वन वृत्त अध्यक्ष निश्चल शुक्ला, सरगुजा अध्यक्ष अशोक तिवारी सहित संपूर्ण प्रदेश के रेंजर्स उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
