जिला पंचायत स्वास्थ्य समिति की बैठक 8 प्रमुख एजेन्डों पर होगी चर्चा….
July, 31/2021, बिलासपुर
जिला पंचायत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अहम बैठक को 05 अगस्त को रखी गई है। बैठक की अध्यक्षता सभापति अंकित गौरहा करेंगे। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी के अलावा समिति के सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बताते चलें कि कोरोना काल के बाद जिला पंचायत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की मासिक बैठक में आठ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। कोरोना काल में उत्पन्न वस्तुस्थितियों को लेकर गंभीरता के साथ समीक्षा भी होगी।
बताते चलें कि कोरोना काल में लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर जिला पंचायत स्वावस्थ्य विभाग सभापति के परामर्श पर 05 अगस्त को दोपहर 02 बजे मासिक बैठक का आह्वान किया गया है। बैठक में पांच सदस्यों के अलावा जिला स्वास्थ्य अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान निर्धारित प्रमुख आठ बिन्दुओं पर चर्चा होगी। सभापति अंकित गौरहा ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रम और कार्यों की समीक्षा होगी। कोविड-19 से बचाव और सुरक्षा को लेकर विभागीय कार्यों की जानकारी पर बातचीत करेंगे। साथ ही साथ कोविड-19 के तीसरे लहर व टीकाकरण पर स्वास्थ्य विभाग के कार्ययोजना की समीक्षा व नियंत्रण को लेकर उपायों पर विचार विमर्श करेंगे। इस दौरान सभी लोग अपनी बातों को रखेंगे। साथ ही वर्तमान स्थितियों पर चर्चा भी करेंगे। वर्तमान परिस्थितियों में मितानिनों के पास उपलब्ध दवाइयों को लेकर भी बैठक में बातचीत होगी।

जिला पंचायत सभापति ने बताया कि बैठक में मौसमी बीमारियों जैसे डायरिया, मलेरिया से निपटले विभाग की तैयारियों को लेकर सदस्यगण समीक्षा करेंगे।इसके अलावा आयुर्वेद,होम्योपैथी विभाग के कामकाज की समीक्षा करेंगे। विभाग की तरफ से क्या कुछ अभियान चलाया है..और अभियान का क्या कुछ परिणाम सामने आया है..बैठक में इस बात को लेकर गंभीरता से विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में सदस्यों की तरफ से भी पेश किए गए अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगा ।
जिला पंचायत की परिवार एवं कल्याण समिति की बैठक में सदस्य किरण संतोष यादव, गोदावरी बाई कमल सेन, राजेश्वर भार्गव,घनश्याम कौशिक,जानकी सर्राटी विशेष रूप मौजूद रहेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
