सिविल लाइन पुलिस को चोरी गई 5 मोटरसाइकिल और 4 नग साइकिल बरामद करने में मिली सफलता…
मोटरसाइकिल और साइकिल की चोरियों में संलिप्त से गिट्टी देवासी भीम सिंह ठाकुर हुआ गिरफ्तार…
आरोपी भीम सिंह चोरी की मोटरसाइकिलों के नंबर बदलकर अथवा मिटालकर चलाया करता था…
July, 30/2021, बिलासपुर
सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक के तलाश में घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से 5 बाइक और 4 साइकिल बरामद किया गया है।

जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बीते दिनों थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेकर शहर में बढ़ रहे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद सभी थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र में अपने मुखबिरों को लगाकर रखा गया था। इसी दौरान सिविल लाइन पुलिस थाना के प्रभारी शनिप रात्रे को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल में मगरपारा चौक के पास घूम रहा है। और चोरी की बाइक के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा टीम बनाकर मौके पर भेजा गया जहां टीम ने आरोपी भीम सिंह ठाकुर को पकड़ कर पूछताछ किया जिसमें आरोपी ने बताया कि वह भवानी नगर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का निवासी है और अपने घर में 4 नग मोटरसाइकिल और 4 नग साइकल छुपा कर रखा हुआ है। और जिस गाड़ी में सवार था वह भी चोरी की मोटरसाइकिल है।पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश देकर चार मोटरसाइकिल और चार साइकिल बरामद किया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी के मोटरसाइकिल का नंबर बदलकर और मिटा कर चलाता था और शहर में घूम घूम कर चोरी की वारदात को अंजाम भी देता था।इस मामले में थाना प्रभारी शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक मोहन सोनी, आरक्षक सरफराज खान, देवेंद्र दुबे, विकास यादव, जय साहू, संजू जांगड़े और अविनाश पांडे का महत्पूर्ण योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
