• Wed. Jul 29th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

मोपका से चोरी हुआ पानी का टैंकर, बेचने और खरीदने वाले तीन आरोपीयों को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार..

9 माह पहले मोपका से पानी का टैंकर पार कर बेचने खरीदने वाले तीन आरोपी पकड़ाए…

आरोपियों से चोरी गया टैंकर और नगद 40 हजार बरामद…

July, 30/2021, बिलासपुर

सरकंडा पुलिस को 9 माह पहले बिलासपुर के मोपका कूटीपारा तिरंगा चौक से चोरी गया पानी टैंकर बरामद कर इस वारदात में संलिप्त मुख्य आरोपी सहित दो खरीददारों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंशुल जैन नामक व्यक्ति ने अपना पानी का टैंकर बिलासपुर के मोपका कुटी पारा तिरंगा चौक में खड़ा कर रखा था। उक्त टैंकर किसी ने चोरी कर लिया। बहुत खोजबीन के बाद भी जब टैंकर का पता नहीं चला तो अंशुल जैन ने सरकंडा थाने में 28 अक्टूबर 2020 को टैंकर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की। इसके 9 महीने बाद हाल ही में मुखबीर से यह सूचना मिली की चोरी गया उक्त टैंकर भाटापारा के किसी हीरा नामदेव वल्द रामजीलाल नामदेव द्वारा खरीदा गया है।

मुखबिर से मिली इस सूचना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा को दी गई। और उनके मार्गदर्शन में एक टीम बनाई गई। जिसने तत्परता पूर्वक आरोपियों की पकड़ने के लिए एक के बाद एक प्रयास किए गए। इस टीम के द्वारा चोरी गया उक्त टैंकर खरीदने वाले हीरा नामदेव पिता राम जी नामदेव निवासी परशुराम वार्ड भाटापारा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि और टेंकर उसके द्वारा लगड़ा निवासी फागू राम केवट पिता राधे लाल केवट से 28000 रूपय में खरीदा था। चोरी का यह टेंकर खरीदने के कुछ दिनों बाद ही उसने इसे मस्जिद पारा अकलतरा में रहने वाले मोहम्मद सरफराज को 52000 में बेच दिया। टेंकर चोरी करने और उसके बाद चोरी के टेंकर की खरीद-फरोख्त के पूरे सबूत मिलने के बाद सरकंडा पुलिस के द्वारा टेंकर चोरी के मुख्य आरोपी फागूराम पिता राधेलाल केवट और चोरी का टेंकर खरीदने वाले हीरा नामदेव तथा मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में लगभग 1 लाख 40 हजार कीमत का टैंकर और 40 हजार नगद बरामद किए गए। बरामद किए गए इन 40 हजार में से 10 हजार मुख्य आरोपी फागूराम पिता राधेलाल केवट से और 30 हजार मस्जिद पारा अकलतरा के रहने वाले मोहम्मद सरफराज से जप्त किए।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed