यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष मोनू अवस्थी हुए सम्मानित… भारतीय युवा कांग्रेस ने कोरोना काल मे उत्कृष्ट सेवा करने वाले युवा नेताओ का किया सम्मान…
अगस्त, 07 / 2021, बिलासपुर
भारतीय युवा कांग्रेस के द्वारा नई दिल्ली स्थित कार्यालय मे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के द्वारा पूरे देश मे कोरोना काल मे उत्कृष्ट सेवा करने वाले युवा नेताओ के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इसमे कांग्रेस के राहुल गांधी सम्मलित हुए । इस दौरान छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आशीष मोनू अवस्थी को सम्मानित किया गया । आशीष अवस्थी द्वारा कोरोना काल मे बिलासपुर मे अपने जान की परवाह किये बिना लोगो की मदद करने एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया था ।
इस अवसर पर आशीष ने कहा कि आज जिस तरह मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने सम्मान देने का कार्य किया है उसके लिए श्री राहुल गांधी जी,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी, प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी का हार्दिक आभार ।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
