प्रकाश व्यवस्था को लेकर कमिश्नर ने जताई नाराजगी
कोटा कन्या आश्रम एवं प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का संभागायुक्त ने किया सघन निरीक्षण
बिलासपुर // संभागायुक्त बी.एल.बंजारे नके गुरुवार की शाम को अचानक कोटा स्थित कन्या आदिवासी आश्रम छात्रावास एवं शासकीय प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में प्रकाश की व्यवस्था को लेकर गहरी नाराजगी जताई। वहीं शौचालय में बाल्टी एवं मग नहीं होने पर गंभीरता से लेते हुए तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इसी तरह शासकीय प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में तखत (बेड) की कमी को पूरा करने के लिये प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये।
संभागायुक्त ने सबसे पहले कन्या आदिवासी आश्रम छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने बच्चों से पढ़ाई-लिखाई, खान-पान की जानकारी ली। यहां पर तीन पंखे खराब मिलने पर तत्काल सुधारने के भी निर्देश दिये।

स्वास्थ परीक्षण की ली जानकारी
छात्रावास अधीक्षिका अन्नपूर्णा विश्वकर्मा ने बताया कि पिछले अगस्त माह में हुआ था। यहां रेगुलर स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो रहा है। सूचना देने पर चिरायु वाले आते हैं। छात्रावास के रसोई कक्ष के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने सब्जी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिये। इस छात्रावास में कक्षा 5वीं की छात्रा रेशमा, मोनिका, कक्षा 3री की संगीता एवं शांति, कक्षा 5वीं की उर्मिला, कक्षा 2री की श्याम कुमारी, यामिनी एवं अंजली से पढ़ाई-लिखाई के संबंध में पूछताछ कर जानकारी ली

एक ही बोर से होता है पानी सप्लाई
कन्या आश्रम छात्रावास में कक्षा 1ली से 5वीं तक के 50 छात्राएं एवं शासकीय कन्या प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में कक्षा 6वीं से 10वीं तक के 50 छात्राएं रहती है ।उक्त दोनों छात्रावासों में एक ही बोर से पानी सप्लाई होता है। छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती मन्नू त्रिपाठी एवं श्रीमती विश्वकर्मा ने पानी सप्लाई के लिये अलग-अलग व्यवस्था करने के साथ ही एमरजेंसी लाईट की व्यवस्था करने के लिये ध्यान आकर्षित कराया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।।
Author Profile
Latest entries
राजनीति27/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय.. AICC पर्यवेक्षक नवज्योति पटनायक ने उठाए चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे…SIR प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर मांगा जवाब
बिलासपुर27/10/2026आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना प्रदर्शन.. नियमितीकरण, वेतन वृद्धि सहित सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति, पेंशन, ग्रेच्युटी और पीएफ की सुविधा देने की भी मांग..
बिलासपुर27/10/2026छठ पूजा समिति गठित, प्रवीण झा अध्यक्ष और विनोद सिंह बने सचिव बिलासपुर में 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा छठ महापर्व,
बिलासपुर26/10/2026उल्टा चलो बिलासपुर में अनोखा प्रदर्शन.. सात साल के संघर्ष के बाद भी हवाई सुविधाएं अधूरी, हवाई सुविधा संघर्ष समिति ने निकाला उल्टा मार्च..
