लोक सेवा केन्द्रों में ग्रामीण स्तरीय कार्यकर्ता (व्ही एल ई) के माध्यम से होगा पेंशन भुगतान
बिलासपुर // समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन के हितग्राहियों को जुलाई 2017 से डीबीटी द्वारा बैंक खाते के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। लेकिन वृद्धजन बैंक तक आने जाने में असमर्थ है। उनकी वृद्धावस्था की स्थिति को देखते हुये लोक सेवा केन्द्र के व्ही एल ई के माध्यम से उन्हें उनके निवास स्थान पर पेंशन राशि भुगतान की जाएगी।
इसी संबंध में प्रार्थना सभा भवन परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बिलासपुर जिले के समस्त विकासखंड के 250 व्हीएलई उपस्थित हुये। जिन्हें संयुक्त संचालक समाज कल्याण एच.खलखो एवं लोक सेवा केन्द्र के प्रबंधक आफताब खान द्वारा पेंशन भुगतान ग्राम पंचायत के अंतिम छोर तक वृद्धजनों को करने के संबंध में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में एच.खलखो, संयुक्त संचालक, आफताब खान प्रबंधक, रविकांत साहू एवं योगेन्द्र तिवारी लोक सेवा केन्द्र, प्रवीण वर्मा जिला पंचायत, श्रीमती सी.चन्द्राकर, अरविंद सोनी,आर.के.पाठक, प्रशांत मोकाशे, श्रीमती सरस्वती रामेश्री के साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
