बिलासपुर, फरवरी, 07/2026
लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
बिलासपुर। समाज सेवा में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा लोखंडी तुर्काडीह रोड स्थित भगवान श्री परशुराम जी मंदिर परिसर में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन में धार्मिक आस्था का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान शिव परिवार, संकटमोचन हनुमान जी एवं मां भगवती मंदिर के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन का पुण्य कार्य पं. मनोहर लाल मिश्र, श्रीमती रश्मि लता मिश्रा, पं. अजय शुक्ल एवं श्रीमती अंजना शुक्ला के करकमलों से संपन्न हुआ। मंच के प्रदेश संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे ‘साथी’ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती एवं विधिवत पूजन से की गई।
इसके पश्चात ब्रह्म आलोक सभागार में मंच की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम का सफल संचालन शाश्वत शैकी तिवारी ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन डॉ. राजीव अवस्थी द्वारा किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में मंच के प्रदेशाध्यक्ष बी.के. पांडेय सहित अनूप पांडेय, बसंत बाजपेयी, आदित्य त्रिपाठी, रायपुर क्षेत्र प्रभारी रज्जन अग्निहोत्री, दुर्ग क्षेत्र प्रभारी श्याम तिवारी, गोपाल तिवारी, कमलेश मिश्र, सचिव राजेश पांडेय, छत्तीसगढ़ फिल्म कलाकार सुनील दत्त मिश्र, महेश तिवारी, दिनेश बाजपेयी, आलोक त्रिवेदी, कृष्ण मोहन पांडेय, मनोज शुक्ल, अनुग्रह मिश्र, अजय शुक्ल, सुरेंद्र तिवारी, राजा शुक्ल, योगेश मिश्र, बलदेव प्रसाद मिश्र, सुशील दुबे सहित श्रद्धा मिश्रा, अंजना शुक्ला, अनन्या शुक्ला, संगीता द्विवेदी, सारांश द्विवेदी, शिखा दुबे, अर्चिशा दुबे, अनय मिश्र, प्रेमा पांडेय, प्रभा बाजपेयी, शशांक मिश्र, सिद्धांत दुबे एवं बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

धार्मिक श्रद्धा, सामाजिक एकता और सेवा भाव से ओत-प्रोत इस आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण को सशक्त किया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
