हत्या का खौफनाक वीडियो आया सामने… मलबा हटाने की विवाद पर हत्या करने वाले आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार…. (विडियो)
बिलासपुर, फरवरी, 15/2024
बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने मलबा हटाने की विवाद को लेकर हुईं हत्या के मामले में पांच आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं.. सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लु के साथ बीती रात करीबन 11:30 से 12:00 बजे के बीच में अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था कि खमतराई अटल चौक के पास मेन रोड में गोपी सूर्यवंशी का मकान है जहां पर रात में गोपी सूर्यवंशी अपने अन्य भाइयों के साथ अपने घर के बाहर मेन रोड में सीमेंट, रेत, गिट्टी फैलाकर तथा मसाला तैयार करके दुकान में फ्लोरिंग कर रहे थे.. जहां पर पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के द्वारा मेन रोड में गिट्टी, रेत और सीमेंट को फैलाने से मना किया गया..
वीडियो
इस बात को लेकर गोपी सूर्यवंशी एवं उसके अन्य भाइयों के द्वारा पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के साथ मारपीट किया गया मारपीट करने के दौरान पास मे रखे रापा, बत्ता तथा अन्य वस्तु से दोनो के उपर प्राण घातक हमला किया गया जिससे पंकज उपाध्याय एवं उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पंकज उपाध्याय की मृत्यु हो गई है एवं उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल है मामले में पुलिस ने सभी आरोपी तिलकेश, रुपेश सूत्रे, शिव शुत्रे, साहिल शुत्रे, गोपी सूर्यवंशी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
