बिलासपुर, नवंबर, 20/2025
26 दिन बाद एक्शन: छात्र अर्सलान की संदिग्ध मौत पर सुरक्षा अधिकारी-वार्डन पर अपराध दर्ज…
बिलासपुर। बिहार निवासी छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध मौत मामले में आखिरकार 26 दिन बाद कोनी पुलिस हरकत में आ गई है। लगातार आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों के बाद पुलिस ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) के सुरक्षा अधिकारी, वार्डन और अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। यह मामला शुरू से ही सवालों के घेरे में था। 23 अक्टूबर को GGU परिसर के सरस्वती मंदिर रोड स्थित बांधा तालाब में अर्सलान का शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।
जांच में क्या निकला सामने ?
मर्ग जांच के दौरान, घटनास्थल निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और सभी परीक्षण रिपोर्टों की जांच की गई। पुलिस के अनुसार, जिस तालाब में अर्सलान का शव मिला, वहां फिसलन भरा गहरा गड्ढा, वर्जित क्षेत्र की स्पष्ट चेतावनी का अभाव, सुरक्षा बैरिकेड नहीं होना और परिसर में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने में गंभीर लापरवाही साबित हुई है।
लापरवाही बनी मौत की वजह…
पुलिस का कहना है कि सुरक्षा अधिकारी, वार्डन और संबंधित जिम्मेदारों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया, वर्जित क्षेत्र को सुरक्षित नहीं किया जिसके चलते अर्सलान की मौत हुई और यह संज्ञेय अपराध पाया गया।
आंदोलन के बाद पुलिस एक्शन…
इस घटना के बाद विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों ने लगातार विरोध प्रदर्शन किया था। छात्रों का आरोप था कि प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने अब इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
