सड़क पर CAKE काटने और रास्ता रोकने वालो पर होगी कार्रवाई……आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं पर जुर्म होगा दर्ज…..IG ने पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश….
बिलासपुर, 28/2022
बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने एक आदेश जारी करते हुए रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है की अब से सड़कों पर केक नहीं काटा जाए… CAKE काटने वाले और जिसका जन्मदिन रहेगा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और रास्ता रोकने की कार्रवाई की जाएगी…यही नहीं आईजी ने यह भी फरमान जारी किया है की सोशल मीडिया पर बन्दुक ,तलवार और चसे CAKE काटकर विडिओ अपलोड करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी…आईजी ने पत्र में सीधे और साफ लिखा है की सड़क पर CAKE काटने का वीडियो वायरल हुआ और पुलिस तक पहुँचा तो सीधे संबंधित थानेदार पर कार्रवाई की गाज गिरेगी…इसके जिम्मेदार थानेदार होंगे जिनके क्षेत्र में CAKE काटा जाएगा…
IG रतन लाल डांगी ने बताया की लगातार हो रही घटनाओ और हुड़दंग से लोग परेशान है ,जिनकी शिकायत आती रहती है…लोग बताते है की सड़क पर CAKE काटने की वजह से सड़क जाम हो जाता है और आने जाने में काफी दिक्क्त होती है….जिसके मद्देनजर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह आदेश जारी किया गया है.आईजी ने पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है की इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगो पर कार्रवाई करे और सीधे कार्रवाई करे..साथ ही लगातार पेट्रोलिंग कर चौक चौराहो पर खड़े होने वाले मनचले लड़को और हुड़दंगियों पर कार्रवाई करे..किसी भी चौक पर भीड़ न लगे इसका ख़ास ख्याल रखे ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
