गाड़ी केंद्र की और सायरन लगाकर वाहवाही… किसानों के मामले में भूपेश सरकार पर हेमंता का जमकर हमला…
बिलासपुर, अक्टूबर, 27/2023
चुनाव के समय ही आखिर क्यों देश में हिन्दू-मुस्लिम की बात होती है। इस बात पर उल्टे सवाल करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि, यह तो मैं पूछना चाहता हूं कि, चुनाव के समय ही क्यों हिन्दू-मुस्लिम की बात होती है। यह बात तो रोज होनी चाहिए। उन्होेंने कांग्रेस नेता राहूल गांधी पर हमला करते हुए साफ कहा कि, चुनाव के समय राहुल मंदिर जाना शुरू करते हैं और वे हिन्दू मुस्लिम की बात करते हैं। हम तो रोज हिन्दू व मुस्लिम पर बात करने के लिए तैयार हैं। हेमंत बिस्वा ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला करते हुए कहा कि, केंद्र गाड़ी खरीद कर देता है और भूपेश है कि गाड़ी में सायरन लगा के वाहवाही लूटते हैं।
दरअसल, आज बिलासपुर के इंटरसिटी होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा केंद्र में विपक्ष पर खूब हमलावर हुए। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी किसानों को धान के समर्थन मू्ल्य को लेकर हमला किया। उन्होंने कहा कि केंद्र गाड़ी खरीदकर देती है और भूपेश सरकार है कि गाड़ी में सायरन लगाकर पूरी गाड़ी के मालिक होने का दावा करते हुए अपना वाहवाही लूटती है। जबकि केंद्र समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रहा है। जबकि ऊपर से 6 सौ रुपये का अतिरिक्त भूगतान छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है। ऐसे में दो हजार देने वाला केंद्र सरकार जो धान की पूरी कीमत अदा कर रहा है जिसकी तूलना उन्होेंने गाड़ी की और कहा कि यह जो बोनस 6 सौ रुपये है वह गाड़ी में केवल सायरन की तरह है। अब सायरन खरीदकर भोपू बजाने से गाड़ी का मालिक राज्य नहीं हो जाता। इसलिए केंद्र धान का समर्थन मूल्य हर साल बढ़ाकर पूरा धान खरीद रहा है। जबकि बोनस केवल 6 सौ रुपये है। पत्रकारों द्वारा यह सवाल किए जाने पर कि, केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था इस पर केंद्र ने क्या किया है। तो असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि, जहां पर विदेशो में तीन हजार रुपये यूरिया मिल रहा है वहां पर भारत में तीन सौ रुपये में यूरिया मिलता है। इसके लिए केंद्र सरकार किसानों को पूरी मदद कर रही है। जबकि पिछले 9 सालों में किसानों के उत्पादों का समर्थन मुल्य करीब दो गुना हो चुका है।इधर हिन्दूत्व के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र में विपक्ष पर हमला किया। इस मुद्दे पर पत्रकारों के सवाल पर कि, चुनाव के समय हिन्दू-मुस्लिम क्यों होता है। इस पर पलटवार करते हुए हिम्ता विश्व सरमा ने कहा कि यह तो हम भी नहीं चाहते। बल्कि यह बात रोज होनी चाहिए। क्योंकि यह भारत का मुद्दा है। तो केवल चुनाव में क्यों हो। इस पर कांग्रेस नेता राहूल गांधी जो चुनाव के समय मंदिर जाते हैं और हिन्दू-मुस्लिम करते हैं इसे असम के मुख्यमंत्री ने सही नहीं माना। उन्होंने साफतौर पर कहा कि, मदरसा में इस तरह से व्यवस्था होना चाहिए कि, यहां से पढ़ लिखकर लोग डॉक्टर-इंजीनियर बने। यह पूरे देश में होना चाहिए। भूपेश सरकार पर सवाल उठाते हुए श्री सरमा ने कहा कि, आखिर किसानों का लोन क्यों माफ करना पड़ रहा है। जबकि किसानों की आय दो गुना करने की बात राज्य सरकार ने की थी। ऐसे में लोन माफ की घोषणा से पता चलता है कि, किसानों की स्थिति राज्य में खराब है। और चुनाव के ऐन समय में लोन माफ करने की बात वोट लेने के लिए है। नहीं तो राज्य सरकार यह बजट में व्यवस्था करना था कि, राज्य में किसानों का लोन माफ कर देते। राज्य में बेरोजगारी भत्ते पर भी सवाल उठाते हुए हेमंता ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी होने के कारण राज्य सरकार को बेरोजगारी भत्ता की घोषणा करनी पड़ रही है। उन्होंने असम सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि, वे दो लाख लोगों को दो साल में रोजगार दे चुके हैं। अभी दो हजार लोगों की भर्ती का आर्डर निकला है। हेमंता ने राज्य के अफसरों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, राज्य में निष्पक्ष चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग से कहा कि जो कांग्रसे कार्यकर्ता की तरह अफसर काम कर रहे हैं। उन्हें चुनाव के काम से हटा देना चाहिए। मुख्यमंत्री हेमंता सरमा ने यह भी कहा कि, ईडी और आईडी विभाग के छापे कोई द्वेश के कारण नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी घोटाले हो रहे हैं। वहां एंटी करप्शन विंग अपना काम करती है। अगर पैसे की गड़बड़ी नहीं हुई है तो फिर ईडी या आईडी की जांच से घबराना कैसा है।उन्होंने गंगा माई की सौगंध की याद करते हुए कहा कि, जो गंगाजल उठाकर सौंगध लेकर जनता को वाद पूरा नहीं कर सकता ऐसी सरकार धोखेबाज है। सरमा ने राज्य में शराबबंदी पर यह बात कही। प्रेस कांफ्रेस में भाजपा नेता यादव, जिला अध्यक्ष राम देव कुमावत व भाजपा नेता गुलशन ऋिषि प्रणव शर्मा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
