भाजपा प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव… संसाद अरुण साव होंगे प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष…
बिलासपुर, जुलाई, 09/2022
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को हटा कर अब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी बिलासपुर सांसद अरुण साव को सौंपी है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने ये निर्णय लिया है। प्रदेश संगठन में लंबे वक्त से बदलाव को लेकर चर्चा गर्म थी। प्रदेश में 1 साल के बाद यानी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष के बाद 2 कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की जानकारी सूत्रों से मिली है बताया जा रहा है को अनुसूचित जाति और आदिवासी समाज से कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की जा सकती है।
2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये बड़े बदलाव किए गए है छत्तीसगढ़ में भाजपा की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बदलाव की सुगबुगाहट चल रही थी राजनीतिक सूत्रों की माने तो जल्द ही शीर्ष नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष के पद में भी बदलाव कर सकते है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/12/2025भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार, बोदरी नगर पंचायत की CMO भारती साहू सहित बाबू पकड़े गए… सरकारी दफ्तर में खुलेआम सौदा..12 हजार की रिश्वत ने खोल दी पोल….
अपराध17/12/2025नक्शा पास करने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़… बोदरी नगर पालिका में एसीबी का छापा, बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार…
Uncategorized15/12/2025भारतीय नगर मुक्तिधाम का कायाकल्प, हरियाली व आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो रहा परिसर
धर्म-कला -संस्कृति15/12/2025सांस्कृतिक महोत्सव नृत्यधारा महोत्सव का रंगारंग आयोजन… संगीत, साहित्य व नृत्य की बिखरेगी छटा…
