बड़ी खबर : प्रदेश में चल रही पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित… संघ ने लिया निर्णय…
रायपुर/बिलासपुर, 15/2023
प्रदेश में पिछले 1 महीने से चल रही पटवारियों की हड़ताल आज स्थगित कर दी गयी है 3 दिन पहले मुख्य सचिव से बैठक के बाद 5 मांगो को मान लिया गया था लेकिन 2 मुख्य मांग वेतन और राजस्व से जुड़े मामलों की मांग पर मुख्यमंत्री ने आस्वासन दिया था जिसको लेकर अभी मुख्यमंत्री की पटवारी संघ के साथ बैठक हो रही है।
हालांकि इस बीच संघ ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करने की बात कही है। आपको बता दें कि पटवारियों की हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों के निपटारे में काफी कठिनाई आ रही थी। राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में हो रही बाधा के चलते शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किए जाने का प्रतिषेध किया था। राज्य सरकार ने अपनी शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राजस्व विभाग के पटवारियों के लिए एस्मा लगाया था। यह आदेश 7 जून से प्रभावीशील हुआ था। वहीं अब लोगों की समस्याओं को देखते हुए पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/12/2025विजय केशरवानी की पहल रंग लाई: मोपका–सेंदरी बाईपास का ई-चालान कैमरा बंद, ग्रामीणों को मिली राहत बिलासपुर।
Uncategorized17/12/2025भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार, बोदरी नगर पंचायत की CMO भारती साहू सहित बाबू पकड़े गए… सरकारी दफ्तर में खुलेआम सौदा..12 हजार की रिश्वत ने खोल दी पोल….
अपराध17/12/2025नक्शा पास करने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़… बोदरी नगर पालिका में एसीबी का छापा, बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार…
Uncategorized15/12/2025भारतीय नगर मुक्तिधाम का कायाकल्प, हरियाली व आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो रहा परिसर
