बिलासपुर, दिसंबर, 17/2025
नक्शा पास करने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़… बोदरी नगर पालिका में एसीबी का छापा, बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार…
बोदरी। नगर पालिका बोदरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को छापा मारकर उप अभियंता के सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सहायक पर आरोप है कि उसने भवन का नक्शा पास करने के एवज में आवेदक से रिश्वत की मांग की थी और बाबू के साथ मिलकर अवैध रकम वसूल रहा था।
सूत्रों के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। इस कार्रवाई से नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया।

एसीबी की टीम ने मौके से आवश्यक दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और पूछताछ का दायरा बढ़ा दिया गया है। कार्रवाई के बाद टीम द्वारा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से भी गहन पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इस पूरे मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई को नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़16/11/2026बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 120 करोड़ रुपए के 16 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.. शिक्षा, खेल, कला एवं समाजसेवा के क्षेत्र की 28 प्रतिभाएं सम्मानित..
प्रशासन16/11/202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी जिला कार्यालय बिलासपुर से जारी नहीं हुआ ऐसा कोई आदेश, जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
छत्तीसगढ़16/11/2026सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया लोकार्पण…
धर्म-कला -संस्कृति16/11/2026अरपा तट पर आस्था का ऐसा उजास, सूर्यास्त के साथ गूंज उठे छठी मैया के जयकारे, छठ व्रतियों का का उमड़ा जन सैलाब.. सूप, दउरा और ठेकुआ में जीवित है लोकसंस्कृति..
