बड़ी खबर : बिजली ऑफिस के ATP सेंटर में लाखों की लूट… शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में घटी घटना… अपराधियों को नहीं है पुलिस का खौफ…
बिलासपुर, नवंबर, 14/2022
बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीड़भाड़ वाले दयालबंद में मुख्य सड़क पर छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के बिल संग्रहण केन्द्र में लुटेरों ने 13 लाख रूपए से अधिक की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद सभी फरार बताएं जा रहे है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की देर शाम को रोज की तरह बिल संग्रहण केन्द्र में विद्युत राशि जमा होने के बाद केंद्र को बंद कर अंदर आपरेटर वीरेंद्र सोनवानी जमा राशि को गिन रहा था। तभी अचानक बिल संग्रहण केन्द्र के अंदर चार नकाबपोश लोगो ने चाकू की नोक पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और आपरेटर वीरेंद्र पर कोई नशीली दवा छिड़क कर उसे बेहोश कर दिया। लुटेरों के पास हथियार थे। आरोपियों ने जमा हुई राशि को लूटकर भाग गए। जानकारी मिल रही है की लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 लोग थे। घटना की जानकारी के लगते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और कोतवाली की टीम पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को मौके पर सुराग के नाम पर दो सब्जी काटने वाले चाकू हाथ लगा है। पुलिस शहर के बाहर नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश कर रही है। कुछ दिनों पहले तितली चौक के पास भी निजी कंपनी के कर्मचारी से ₹6 लाख से अधिक की लूट हुई थी। इस तरह की बढ़ती घटनाएं पुलिस के लिए चिंता का सबब है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized31/03/2026131 दिन का धरना, उबलता जनाक्रोश: लिंगियाडीह में ‘छत बचाओ’ संग्राम, निगम पर तानाशाही के आरोप…
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
