बैंक से फर्जी दस्तावेज से लोन लेकर ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हाथ… 3 आरोपी पहले ही हो चुके है गिरफ्तार…
बिलासपुर, नवंबर, 10/2022
ग्रामीण बैंक से फर्जी दस्तावेज से लोन लेकर ठगी करने वाला फरार आरोपी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा लोन प्राप्त कर लोन नहीं पटाने वाले तथा झूठा निवास स्थान व कार्य विवरण की जानकारी देकर 85 लाख से ज्यादा की रकम लेकर फरार था। इस मामले में 3 लोगो को पहले ही पकड़ा जा चुका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना तारबाहर क्षेत्रांतर्गत स्थित छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक लिंक रोड के शाखा प्रबंधक अंकिता दूबे ने आरोपियों द्वारा लोन प्राप्त कर लोन नहीं पटाने वाले तथा झूठा निवास स्थान व कार्य विवरण की जानकारी देकर बैंक के साथ 86,57,190 रू का ठगी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध लिखित शिकायत पत्र दिया था , रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में तत्काल आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण अजय रजक , रिकेश श्रीवास्तव , आरिफ खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। तथा अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी दौरान विवेचना फरार आरोपी अब्दुल सादाब पिता अब्दुल सफीक उम्र 26 वर्ष निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा थाना सिरगिट्टी हा.मु. यदुनंदन नगर आशापुरम कालोनी थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग. को दिनांक 09.11.2022 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 10.11. 22 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , सउनि टोप्पो , आर मोहम्मद अली , सज्जू अली , म.आर. सावित्री साहू का योगदान रहा है ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
अपराध21/07/2026बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
अपराध21/07/2026पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
