बिलासपुर, अप्रैल, 15/2025
बड़ी खबर : GGU के छात्रों को जबरिया नमाज पढ़ाने का गंभीर आरोप… NSS कैंप में शामिल थे स्टूडेंट्स… फैक्ट एंड फाइंडिंग टीम गठित…को–ऑडिनेटर दिलीप झा पर कार्रवाई… सांसद ने भी दी चेतावनी… जानिए क्या है पूरा मामला…
30 मार्च ईद के दिन जबरिया नमाज पढ़वाने का एक गंभीर मामला सामने आया है जिसमें छात्रों ने आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। 26 मार्च से 1अप्रैल के बीच एनएसएस कैंप आयोजित किया गया था जिसमें GGU के159 छात्र, शामिल हुए थे जिसमें 4 मुस्लिम स्टूडेंट्स भी मौजूद थे जिन्हें कैंप के मंच से धमकाकर नमाज पढ़ने पर मजबूर करने का हिन्दू छात्रों ने आरोप लगाया है। एनएसएस के को–ऑर्डिनेटर और प्रोग्राम ऑफिसर द्वारा नमाज नहीं पढ़ने पर अनुशासनहीनता और सर्टिफिकेट नहीं देने और धमकाने भी आरोप लगाया गया है छात्रों ने कोनी थाना में लिखित शिकायत की है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कोनी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, शिकायत में कहा गया है कि एनएसएस कैंप के मंच से हिंदू छात्र– छात्राओं को डरा धमकाकर जबरिया नमाज पढ़वाया गया है, नहीं पढ़ने की स्थित में धमकी दी गई कि उनके प्रमाणपत्र को निरस्त कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। छात्रों ने न्याय की मांग की है, मामला सामने आने के बाद GGU प्रबंधक ने तीन सदस्यीय फैक्ट एंड फाइंडिंग टीम का गठन कर दिया है,वही पुलिस ने भी कार्रवाई की बात कही है। दरअसल गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी एनएसएस ने 26 मार्च से 1अप्रैल तक कैंप लगाया गया था। जिसमें करीबन 159 छात्र शामिल हुए, इन 159 छात्र छात्राओं में से 4 मुस्लिम छात्र भी थे। छात्रों का आरोप है कि 1 मार्च ईद के दिन कैंप के मंच से चार मुस्लिम छात्रों को नमाज पढ़ने कहा गया,साथ ही नीचे बैठे 155 हिन्दू छात्र छात्राओं को भी नमाज पढ़ने और दोहराने कहा गया, जिसका कुछ छात्रों ने विरोध किया। इस पर एनएस कैंप के को–आर्डिनेटर और प्रोग्रामर के द्वारा धमकाया गया कि अगर कोई छात्र छात्रा ने नमाज नहीं पढ़ा तो उनके प्रमाणपत्र रद्द कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इससे आहत और घबराए हुए छात्र छात्राओं ने मुंह में कपड़ा बांधकर कोनी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा न्याय की मांग की है। इस पर GGU ने तीन सदस्यीय फैक्ट एंड फाइंडिंग टीम का गठन कर दिया है।
GGU का छात्र
को –ऑडिनेटर पर कार्रवाई…
इस जबरिया नमाज पढ़ाने के गंभीर मामले में गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने एक्शन लेते हुए एनएसएस कैंप के को –ऑडिनेटर दिलीप झा को हटा दिया है और तीन सदस्यीय फैक्ट एंड फाइंडिंग टीम का भी गठन कर दिया गया है जांच टीम बनने के तुरंत बाद ही मामले में एक्शन हुआ है। प्रोफेसर दिलीप झा को हटाने के तुरंत बाद प्रोफेसर राजेंद्र कुमार मेहता को उनकी जगह पदभार दिया गया है। छात्रों ने थाना में लिखित शिकायत कर बताया था कि एनएसएस के को –आर्डिनेटर ने उन्हें नमाज पढ़ने धमकाया था और नहीं पढ़ने पर प्रमाणपत्र रद्द करने को –आर्डिनेटर झा ने धमकी दी थी।
GGU की छात्रा
बिलासपुर में हिंदू छात्रों को जबरदस्ती पढ़ाया नमाज़ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी चेतावनी…
कहा जो भी इस प्रकार के काम करेगा उन्हें समझ लेना चाहिए कि आगे ये सब नहीं चलेगा, किसी भी प्रकार का जबरदस्ती धर्मांतरण का काम करेगा तो जेल में होगा
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
