बिलासपुर ब्रेकिंग : युवती की हत्या… लिव इन रिलेशन में रह रही युवती की प्रेमी ने की हत्या…
बिलासपुर, मई, 212024
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है मंगला के यादव मोहल्ला के एक घर में लिव इन में रह रहे युवक युवती का आपसी विवाद में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी । दोनो पीछले पांच वर्षों से लिव इन में रह रहे थें, 23 वर्षीय निधि की हत्या 26 वर्षीय शत्रुघ्न ने की है कल देर रात दोनों के बीच हुआ था झगड़ा होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद फरार हुए शत्रुघ्न को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंच जांच में जुटी हुई है।

जानकारी मिली है की यादव मोहल्ला मे रहने वाली निधि केवट घर से अलग हो कर मंगला में अपने प्रेमी शत्रुघ्न के साथ रह रही थी निधि मूलत जूना बिलासपुर के पचरीघाट की रहने वाली थी जहा उसका परिवार रहता था। जिसे उसी के प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी मिली है की आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाने में मामले दर्ज है बहरहाल सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
अपराध28/08/2026हत्या या सुसाइड ? खेत में मवेशियों को लेकर विवाद,, मारपीट का आरोप, जहर सेवन और फिर ग्रामीण की मौत,, आखिर क्या है सच,, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज…
