बिलासपुर, जुलाई, 25/2025
बिलासपुर ब्रेकिंग : हवाई सेवा पर जनहित याचिकाओं की सुनवाई… हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में बिलासपुर हवाई सेवा को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर गुरुवार को सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की (डिवीजन बेंच) में इस मामले पर सुनवाई हुई ।
हाईकोर्ट ने नागर विमानन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) और रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हवाई सेवा को लेकर जो भी निर्णय लेना हो, वह आगामी 8 सप्ताह के भीतर लिया जाए।
इसके साथ ही रात्रि लैंडिंग सुविधा (Night Landing Facility) पर चल रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी भी कोर्ट ने मांगी है। राज्य शासन को निर्देशित किया गया है कि वह इस संबंध में विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में हवाई सेवा की सुविधा को लेकर किसी प्रकार की अनिश्चितता अब स्वीकार्य नहीं है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर 2025 को निर्धारित की गई है।
नियमित हवाई सेवा और नाइट लैंडिंग की लंबे समय से मांग
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर से नियमित हवाई सेवाएं शुरू करने और नाइट लैंडिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस संबंध में कई बार आवाज उठाई गई है, जिसके चलते यह मामला जनहित याचिका के माध्यम से न्यायालय तक पहुंचा।
संभावित असर
अगर कोर्ट के निर्देशों के अनुसार समयबद्ध निर्णय और कार्यवाही होती है, तो आगामी महीनों में बिलासपुर वासियों को हवाई यात्रा की बेहतर सुविधा मिल सकती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
