बिलासपुर, दिसंबर, 27/2024
बिलासपुर ब्रेकिंग – कांग्रेसी नेताओं के बीच हॉट टॉक… आपस में भीड़ गए दोनों.. अतिक्रमण हटाने पर जमकर बवाल,,,,,,
तिफरा सेक्टर दी में सड़क विवाद में दो कांग्रेसी नेता आपस में भीड़ गए। दोनों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। कांग्रेस के पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला और पूर्व पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल के बीच जमकर हॉट टॉक हुआ है, निगम की टीम मंडपम के बाजू में कब्जा कर बंद की गई सड़क को फिर से शुरू कराने और अतिक्रमण हटाने गई थी। इस बीच दोनों कांग्रेसी नेता भी मौके पर मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों नेता आपस में ही भीड़ गए साथ ही कालोनी के लोगों के बीच भी जमकर बहस बाजी हुई फिर नौबत धक्कामुक्की तक पहुंच गई मौके पर किसी ने उसका वीडियो बना लिया। निगम अमले के बीच बचाओ के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
आपको बता दे कि बिलासपुर के तिफरा सेक्टर डी जाने वाले रास्ते को लेकर पिछले कुछ वक्त से प्रशासन और कालोनाइजर के बीच मुआवजे को लेकर रस्साकसी चल रही है, बिल्डर का कहना है कि ये रास्ता नहीं निजी जमीन है जबकि इसमें निस्तार कई वर्षों से हो रही है। सेक्टर डी में कई कॉलोनियां बसी हुई है और हजारों लोग उस जगह पर निवास करते है जिनके आने जाने का रास्ता सेक्टर डी से मंडप के बाजू से है। लेकिन 3/4 दिन पहले शैलेन्द्र जायसवाल ने इसे निजी जमीन बता कर रस्ते में गड्ढा खुदवा कर रोड से आवाजाही बंद कर दी जिसके बाद कॉलोनी वासियों को बड़े लंबे घूम कर यदुनंदन नगर से आना जाना करना पड़ रहा था इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई थी जिसके बाद निगम अधिकारी मौके पर पहुंच कर गढ्ढे को बंद कर रास्ता खुलवाया लेकिन आज फिर उस जगह पर विवाद की स्थिति बन गई।
निगम की टीम आज फिर मौके पर पहुंची थी साथ में बिल्डर भी वहां मौजूद थे वहीं पास में कांग्रेस नेता और पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल का घर है जो। कॉलोनी वासियों के साथ निगम अधिकारियों से बात करने पहुंचे थे लेकिन सड़क को लेकर शैलेन्द्र जायसवाल और राजेंद्र शुक्ल के बीच बहस होने लगी और देखते ही देखते वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ धक्का मुक्की भी हो गई किसी तरह निगम की टीम ने मामले को शांत कराया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
