बिलासपुर, दिसंबर, 29/2024
शहर के नेहरू नगर से नर्मदा नगर को जोड़ने वाली स्मार्ट रोड के बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल को चालू करने क्षेत्रवासीयों की मांग… अक्सर लगता है जाम…
बिलासपुर शहर स्मार्ट सिटी के रूप में अपनी पहचान बना चुका है और कुछ क्षेत्रों का स्मार्ट सिटी योजना के तहत चयन कर विकास भी किया जा रहा है, लेकिन शहर के नेहरू नगर स्मार्ट सिटी रोड से नर्मदा नगर को जोड़ने वाली रोड़ पर जो ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है वह लंबे वक्त से बंद पड़ा है, जिसके कारण इस चौराहे पर आए दिन ट्रैफिक जाम लगता है और यहाँ चारों तरफ से वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे हर पल दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, विडंबना तो यह है कि न तो चौक पर कोई ट्रैफिक पुलिस द्वारा जवान तैनात किए गए हैं और न ही सिग्नल चालू किया गया है, इस स्मार्ट सिटी रोड़ से रोजाना वीआईपियों का काफिला गुजरता है इसके बाद भी इस बंद ट्रैफिक सिग्नल को शुरु करने न तो वीआईपियों ने पहल की और न ही ट्रैफिक पुलिस ने।

क्षेत्रवासियों की मांग बने अस्थाई चौक…
क्षेत्र के रहवासियों की मांग है कि आम जनमानस की असुविधा को ध्यान में रखते हुए नेहरू नगर स्मार्ट सिटी रोड से नर्मदा नगर को जोड़ने वाली रोड़ पर बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल पर संज्ञान लेकर यातायात पुलिस को इस ट्रैफिक सिग्नल को जल्द से जल्द शुरू करवाना चाहिए व इसी रोड़ पर कुछ दूर पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए खम्बा लगाकर छोड़ दिया गया है इस पर भी सिग्नल लगाना चाहिए और इन दोनों ही जगहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए जाने चाहिए जिससे यातायात सुगम बन सके इसके अलावा स्टॉपर लगा कर अस्थाई चौक बनाया जाए जिससे जिससे वाहन चालक अपनी दिशा में वाहनों की आवाजाही करें और ट्रैफिक भी सुचारू रूप से चलेl ट्रैफिक पुलिस को इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करना चाहिए, जिससे आम जनमानस को ट्रैफिक समस्या से छुटकारा मिल सके ।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
