बिलासपुर, दिसंबर, 30/2024
बोदरी परिषद सामान्य सभा की बैठक का पार्षदों ने किया बहिष्कार… सीएमओ पर लगे गंभीर आरोप…
न.पा. बोदरी परिषद् की सामान्य सभा 30 दिसंबर को आहुत की गई थी इस सामान्य सभा की बैठक का सभी पार्षदों ने मिलकर बहिष्कार करने का निर्णय लिया है, पार्षदों के द्वारा दिये गये वार्ड विकास कार्यों को सामान्य सभा की बैठक में शामिल न करने के विरोध में सभी पार्षदों को ने मिलकर 30.12.2024 को आहूत सामान्य समा की बैठक का बहिष्कार किया गया है।पार्षदों ने कलेक्टर को लिखित में शिकायत करते हुए बोदरी सीएमओ पर जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया है।
आपको बता दे कि नगर पालिका परिषद् बोदरी द्वारा 30 दिसम्बर 2024 को सामान्य सभा की बैठक आहुत की गई जिसका पार्षदों ने मिलकर विरोध स्वरूप बहिष्कार किया गया है, पार्षदों का कहना है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी भारती साहू एवं उप-अभियन्ता के.एन. उपाध्याय द्वारा नगर पालिका परिषद् बोदरी के चुने हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पार्षदों को अपमानित किया जाता है और भारतीय जनता पार्टी के एजेन्ट के रूप में काम कर रहे है। नगर में हो रहे लाखों रूपये के भूमि पूजन, शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षदों को ना बुला कर भाजपा के छुटभैया कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया जा रहा है और चुने हुए जनप्रतिनिधियों को अनदेखा किया जा रहा है।
गंदगी का पसरा आलम, अवैध कब्जे पर भी कार्रवाई नहीं…
पार्षदों ने शिकायत करते हुए कहा है कि नगर के वार्डो में जगह जगह गंदगी पसरी है और सफाई कार्य पूरी तरह ध्वस्त है, जनप्रतिनिधियों के द्वारा जिसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी सीएमओ ने सुध नहीं ली और कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिसकी वजही वार्डो में हर जगह गंदगी पसरी हुई है। उन्होंने आगे कहा है कि नगर पालिका परिषद् बनने के बाद नगर में सी.एम.ओ. भारती साहू के संरक्षण में तेजी से अतिक्रमण हो रहा है। शिकायत के बाद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। नगर में जारी जल आवर्धन के कार्यों में भी अनियमितता बरती जा रही है, जो बिना देख-रेख के हो रहें है जिसके कारण सम्पूर्ण नगर की स्थिती खोदापुर जैसी हो गई है। शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़09/10/2026छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी !
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
