बिलासपुर, अप्रैल, 21/ 04/2025
बिलासपुर : बिना अनुमति 2 मंजिला भवन का अवैध निर्माण… निगम ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब… इसी जमीन पर बिना अनुमति पेड़ काटने पर भूमि स्वामी को SDM ने जारी किया था नोटिस…
बिलासपुर में नगर निगम क्षेत्र में धड़ल्ल से अवैध निर्माण हो रहा है शहर का शायद ही ऐसा कोई वार्ड या बाजार होगा जहां बिना निगम के अनुमति के दुकान, भवन का निर्माण नहीं हुआ होगा। लेकिन इसके निगम की कोई कार्रवाई नहीं होती है। भवन शाखा से केवल नोटिस जारी कर मामले को खत्म कर दिया जाता है। कोई भी अवैध निर्माण पर तोड़ने की कार्रवाई नहीं हो रही है। अवैध निर्माण करने वालों को अब नगर निगम का कोई भय नहीं रह गया है। आवासीय प्रायोजन की भूमि को व्यवसायिक प्रायोजन के लिए उपयोग किया जा रहा है और पार्किंग के बिना निर्माण होने के कारण सड़क पर आए दिन जाम लग जाता है। इसके बाद भी नगर निगम सिर्फ नोटिस जारी कर खानापूर्ति की कार्यवाही करती है।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें बिलासपूर के मंदिर चौक स्थित नजूल भूमि पर नगर निगम से बिना अनुमति लिए 2 मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें दुकान और पीछे कमरों का निर्माण कार्य हो रहा है। शहर के मंदिर चौक के पास व्यस्तम सड़क से लगे नजूल भूमि पर 2 मंजिला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह भी है की मुख्य मार्ग पर 2 मंजिला भवन का अवैध निर्माण बिना निगम के संरक्षण के आख़िर कैसे सम्भव है ?

निगम ने जारी किया नोटिस…
मंदिर चौक स्थित नजूल भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम ने भूमि स्वामी कृष्ण कुमार अग्रवाल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
SDM ने भी जारी किया था नोटिस…
इस भूमि पर कुछ दिनों पहले बरसो पुराना विशाल पेड़ था जिसे जमीन मालिक ने बिना अनुमति के रातों रात काट दिया जिसकी शिकायत वन विभाग और SDM कार्यालय में की गई जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर SDM ने भूमि स्वामी को नोटिस जारी किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized15/12/2025भारतीय नगर मुक्तिधाम का कायाकल्प, हरियाली व आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो रहा परिसर
धर्म-कला -संस्कृति15/12/2025सांस्कृतिक महोत्सव नृत्यधारा महोत्सव का रंगारंग आयोजन… संगीत, साहित्य व नृत्य की बिखरेगी छटा…
बिलासपुर11/12/2025नर्मदा नगर से भिलाई तक… वोटर लिस्ट की रहस्यमयी यात्रा.! कांग्रेस नेता ने उठाए तीखे सवाल.. विजय केशरवानी बोले : आयोग-भाजपा की मिलीभगत से हो रही वोटरों की अदृश्य हेराफेरी…
बिलासपुर10/12/2025स्व. उषा देवी भंडारी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 28 दिसंबर से, 11.11 लाख की इनामी राशि—देशभर की टीमें होंगी शामिल…
