बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव 21 को… नामांकन सोमवार को…
अधिसूचना जारी, पत्रकारों में बढ़ी हलचल…
बिलासपुर, सितंबर, 10/2023
बिलासपुर प्रेस क्लब की गौरवशाली परंपरा को बरकरार रखने चुनाव की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो गई है। चुनाव अधिकारी महेश तिवारी ने निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन कर सूची को प्रेस क्लब के सूचना पटल में चस्पा कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक 11 सितंबर को नामांकन, स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आबंटन किया जाएगा। मतदान 21 सितंबर 2023 को दोपहर बारह बजे से शाम 5 बजे तक ईदगाह चौक स्थित प्रेस ट्रस्ट भवन में किया जाएगा। फिर मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जायेंगे। मालूम हो कि बिलासपुर प्रेस क्लब की विगत कार्यकारिणी का कार्यकाल 23 जुलाई 2023 को खत्म हो चुका है। सहायक पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं बिलासपुर संभाग ने 22 अगस्त 2023 को आदेश जारी कर चुनाव कराने का आदेश दिया था, जिसके तहत ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized03/08/2026पटवारियों का फूटा आक्रोश: पदोन्नति में वर्षों की देरी और वेतन विसंगति से नाराज,, संघ ने कलेक्टर से की तत्काल कार्रवाई की मांग…
Uncategorized01/08/2026स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन,, 2 अगस्त से घर-घर अभियान,, दाम घटाने और 400 यूनिट हाफ योजना बहाल करने की मांग…
राजनीति01/08/2026स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन,, 2 अगस्त से घर-घर अभियान,, दाम घटाने और 400 यूनिट हाफ योजना बहाल करने की मांग…
बिलासपुर31/07/2026मौत के बाद भी नहीं मिली मुक्ति,, बिल नहीं चुकाने पर आदिवासी महिला का शव रोकने के आरोपों से घिरा हरि ओम हॉस्पिटल ?…
