प्रेस क्लब चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव सहित चार पदों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में…. दो प्रत्याशियों का निर्वाचन निर्विरोध….
बिलासपुर, सितंबर, 11/2023
बिलासपुर प्रेस क्लब में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। मतदाता सूची के प्रथम प्रकाशन के बाद प्राप्त दावा आपत्ती का सोमवार को निराकरण किया गया। चुनाव अधिकारी महेश तिवारी ने प्रेस क्लब सदस्यों से प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर दूषित मतदाता सूची को दुरुस्त कर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया। इसके बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्यों से नाम निर्देशन पत्र लेकर उसकी स्क्रूटनी के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पुरी की गई। शाम करीब 5:00 बजे चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई।

दिनभर चली प्रक्रिया में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सचिव सहित चार पदों के लिए 11 सदस्य चुनाव मैदान में है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए इरशाद अली के अलावा मनोज दुबे, निर्मल माणिक और विजय क्रांति तिवारी मैदान में हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव पांडेय, व्ही व्ही रमन किरण, सचिव पद के लिए दिलीप यादव, संदीप करिहार और शैलेंद्र पाठक हैं। सहसचिव पद के लिए दिलीप जगवानी और राजेंद्र सिंह ठाकुर के बीच मुकाबला होगा। सभी को चुनाव चिन्ह आवंटन कर चुनाव प्रचार के लिए प्रेस क्लब के मतदाता सदस्यों के पास जाने का रास्ता क्लियर कर दिया गया है।

इस दौरान कोषाध्यक्ष के रूप में नामांकन भरने वाले प्रतीक वासनिक के खिलाफ आया एक नामांकन रद्द हो गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए दो नामो में से अश्वनी सिंह ठाकुर ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह प्रतीक वासनिक कोषाध्यक्ष के लिए और गोपी डे कार्यकारिणी सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।

हालांकि इसकी घोषणा 21 सितंबर को निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी। अब मैदान में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव और सह सचिव पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनके लिए 21 सितंबर को बिलासपुर ईदगाह चौक स्थित प्रेस ट्रस्ट भवन में आम सभा के बाद दोपहर 12: बजे से शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। उसी दिन गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाने से प्रेस क्लब के सदस्यों में गजब का उत्साह देखा गया। दिनभर राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित कार्यालय में गहमागहमी देखी गई।

Author Profile
Latest entries
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
बिलासपुर05/06/2026तालाब में नहाने गये सगे भाइयों की डूबने से मौत… हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को किया गमगीन…
बिलासपुर05/06/2026विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकंडा थाना परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
