बिलासपुर, फरवरी, 22/2025
भाजपा ने नगर निगम सभापति सहित उपाध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक… तीन प्रभारी बदलने पर संगठन में चर्चाओं का जोर…
छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव के बाद बीजेपी ने सभी 10 नगर निगमों में सभापति के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने सभी की नियुक्ति की है। प्रदेश महामंत्री जनार्दन रामू रोहरा ने सूची जारी की है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाले निर्वाचन को लेकर सभी नगर पालिका तथा पंचायत में भी पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं।
भाजपा की जारी सूची में रायपुर के लिए धरमलाल कौशिक, कोरबा के लिए पं. पुरंदर मिश्रा, बिलासपुर नगर निगम के लिए संजीव पांडे, रायगढ़ के लिए ललित चंद्राकर, अंबिकापुर के लिए शिवरतन शर्मा, भिलाई के लिए गोमती साय, धमतरी के लिए मोतीलाल साहू, दुर्ग के लिए सचिन श्रीवास्तव, राजनांदगांव के लिए रूपमति चौधरी और जगदलपुर के लिए नारायण चंदेल को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
नगर निगम की जारी सूची…

रतनपुर, कोटा, गौरेलापेंड्रा, लोरमी, मुंगेली, बोदरी, नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष के लिए जो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं उसमें प्रमुख रूप से विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व महापौर किशोर राय, खिलावन साहू, गुलाब चंदेल, दुर्गामहेश्वर, शैलेश शिवहरे को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बिलासपुर संभाग में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किरण सिंह देव ने संगठन के प्रमुख लोगों को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी है। सभापति ,तथा उपाध्यक्ष पद के लिए तथा उपाध्यक्ष पद के लिए 26 फरवरी तक भाजपा नाम तय कर सकती। नगर पालिका परिषद में परिषद का शपथ ग्रहण समारोह के पहले ही उपाध्यक्ष के लिए भाजपा का संगठन रायशुमारी करेगा। बिलासपुर जिले के नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी नए लोगों को भी दी जा सकती है।
नगर पालिका परिषद की सूची…

तीन प्रभारी बदले… संगठन में चर्चा…
जानकारी मिली है कि भाजपा ने रतनपुर सहित तीन जगह में चुनाव प्रभारी जो थे उन्हें बदल दिया और उन्हें पर्यवेक्षक भी नहीं बनाया। बिलासपुर नगर निगम की राजनीति से जुड़े कोरबा के प्रभारी रहे पूर्व पार्षद भी इस बार पर्यवेक्षक नहीं बनाए गए हैं रतनपुर में में भी भाजपा ने चुनाव प्रभारी आखिरी में बदल दिया। जो भाजपा ने अभी पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है उसमें तीन प्रभारी बदल दिए गए हैं जिसकी चर्चा संगठन में जोरों पर है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized13/03/2026खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, रेत–गिट्टी के अवैध परिवहन में 11 वाहन जब्त..
बिलासपुर13/03/2026अयोध्या यात्रा में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रवीण झा ने सौंपा आमंत्रण पत्र…
अपराध11/03/2026चाकू की नोक पर युवक से लूट: शराब पीने के लिए मांगे पैसे, इंकार करने पर 2 हजार छीनकर फरार…
राजनीति08/03/2026दुर्ग में अफीम की खेती पर सियासत गरम : कांग्रेस ने सरकार को घेरा,, भाजपा नेता की संलिप्तता,, नशे के कारोबार को सरकार पर संरक्षण देने का आरोप ?…
