बिलासपुर, जनवरी, 30/2025
बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने दाखिल किया महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी का बी फॉर्म…
भारतीय जनता पार्टी ने अपने महापौर प्रत्याशी एल. पद्मजा (पूजा) विधानी का बी फॉर्म निर्वाचन कार्यालय में जमा किया भाजपा ने पूर्व में प्रदेश महिला मोर्चा का दायित्व निर्वहन कर चुकी पूजा विधानी को महापौर प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान पर उतरा है इस बात को लेकर निगम क्षेत्र में रहने वाली महिला वोटरों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है आज पार्टी ने उनका बी फॉर्म विधिवत रूप से निर्वाचन आयोग को सौंप दिया जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि इस बार निगम चुनाव को लेकर भाजपा के पक्ष में अच्छा वातावरण देखने को मिल रहा है पिछले सरकार की नाकामियों की वजह से यह चुनाव पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है जिले के सभी वरिष्ठ नेता एकजुटता के साथ भाजपा के महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की योजना बना रहे हैं मण्डल और बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं ने भी अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने अपनी कमर कस ली है केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और चुनाव पूर्व किए अधिकांश वायदे को पूर्ण करने में विष्णुदेव साय की सरकार ने जो सफलता प्राप्त की है जन समर्थन पार्टी के अनुकूल है इस चुनाव में एक बड़े अन्तर से चुनाव में हम जीत दर्ज करेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
