• Sun. Oct 18th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

निगम चुनाव : मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी की जाति पर कांग्रेस की आपत्ति… ओबीसी सर्टिफिकेट पर उठाए सवाल…आरोप पर पूजा ने क्या कहा… किसे बताया हीरो हीरोइन देखिए (वीडियो)…

बिलासपुर, जनवरी, 29/2025

निगम चुनाव : मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी की जाति पर कांग्रेस की आपत्ति… ओबीसी सर्टिफिकेट पर उठाए सवाल…आरोप पर पूजा ने क्या कहा… किसे बताया हीरो हीरोइन देखिए (वीडियो)…

चुनाव आते ही पार्टी और प्रत्याशियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाता है राजनैतिक पार्टियां किसी न किसी मुद्दे को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाती है बिलासपुर नगर निगम चुनाव के भाजपा महापौर प्रत्याशी पद्मजा पूजा विधानी पर भी अब ओबीसी सर्टिफिकेट को लेकर कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने सवाल खड़े किए है।

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव…

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और महापौर प्रत्याशी ने कहा है कि पद्मजा पूजा विधानी का सर्टिफिकेट संदिग्ध है और वो तेलंगाना की मूल निवासी है, और उनकी जाती तेलुगु है उन्हें छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग की पात्रता नहीं है। उनके पिता एल नारायण राव बिलासपुर रेलवे में ड्राइवर की नौकरी करते थे और सामान्य जाति के थे और उनकी बहन भी सामान्य जाति की है। उन्होंने आगे कहा कि पद्मजा पूजा विधानी पिछड़ी जाति की नहीं है और उनके पास छत्तीसगढ़ राज्य के जिला कलेक्टर के द्वारा जारी पिछड़ी जाति का वैधानिक प्रमाणपत्र नहीं है।

कांग्रेस के आरोप पर BJP मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी ने कहा है कि कांग्रेस की आपत्ति निराधार और मेरी जाति उड़िया-तेलुगु है और मेरा जन्म बिलासपुर में ही हुआ है MP के समय का जाति प्रमाण पत्र सहित दस्तावेज मेरे पास मौजूद है कांग्रेस चुनाव जीतने नए हथकंडे अपना रही है। बोलीं- कांग्रेस ने मुझे और अशोक विधानी को हीरो-हीरोइन बना दिया।

मेयर उम्मीदवार एल. पद्मजा (पूजा विधानी)

वही इस मामले में पूजा विधानी के पति पूर्व पार्षद और भाजपा नेता अशोक विधानी का कहना है कि एल.पद्मजा पूजा विधानी का जन्म बिलासपुर में हुआ है और उनकी जाती प्रमाण पत्र भी 2004/05 में बिलासपुर एसडीएम कार्यालय से विधिवत बनाया गया है। बिलासपुर में पैदा हुई हुआ है इसलिए वो यहां की मूल निवासी है। उनके पिता एल. नारायण राव के पास भी पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है इसलिए वे इस तरह का प्रोपोगंडा फैला रहे है। हमारे पास पूरे दस्तावेज मौजूद है और पार्टी सारे सर्टिफिकेट जांचने के बाद ही टिकट जारी करती है। कांग्रेस को हार का डर सता रहा है इसलिए ऊलजुलूल बाते कह रहे है।

भाजपा नेता अशोक विधानी

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
बिलासपुर में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप पर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस ने बताया निंदनीय FIR की मांग  महिला मोर्चा ने निष्पक्ष जांच तो कांग्रेस ने कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई की उठाई मांग
बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी

You missed