महान संत, समाज सुधारक स्वामी आत्मानंद के नाम से संचालित स्कूल, कॉलेज का नाम बदलेगी भाजपा सरकार…कांग्रेस की मांग बदला ना जाए नाम…
बिलासपुर, मई, 11/2024
आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल एवं कालेज के नाम बदलने के छत्तीसगढ़ सरकार के निर्णय को शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि भाजपा को छत्तीसगढ़ के गरीब ,सुविधाविहीन छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा रास नही आ रही है ,भाजपा सरकार चाहती है कि छत्तीसगढ़ की जनता अनपढ़ रहे ,और आगे न बढ़े । विजय पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए आत्मानन्द अंग्रेजी/हिंदी माध्यम के स्कूल और कॉलेज खोला ,जिसका नियन्त्रण ज़िलाधीश ( कलेक्टर ) के पास था, ताकि पढ़ाई का स्तर में कमी न आये और स्कूल /कालेज को किसी भी प्रकार की समस्याओ का सामना न करना पड़े पर भाजपा की सरकार बनते ही सभी आत्मानन्द स्कूल/कालेजो के नियंत्रण छीनकर डीइओ को सौंप दिया और अब आत्मानन्द स्कूल के नाम भी बदला जा रहा है।

स्वामी आत्मानन्द एक सन्यासी थे ,जिन्होंने रामकृष्ण मिशन से जुड़कर छत्तीसगढ़ में धर्म ,संस्कृति और शिक्षा का प्रसार-प्रचार किया,स्वामी आत्मानन्द जी मूल रूप से छत्तीसगरगढ़िया थे जिनका रामकृष्ण मिशन में बड़ा नाम था ,ऐसे महापुरुष के नाम पर भूपेश सरकार ने स्कूलों का नामकरण किया पर भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के संतों ,विचारकों को भी बर्दाश्त नही कर पा रही है और उनके नाम को बदल रही है , शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार से मांग की है कि छत्तीसगढ़ के महान संत, समाज सुधारक,शिक्षाविद के नाम को न बदले क्योकि किसी महान व्यक्ति हमेशा ,समाज और छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत होते है और बच्चों को आत्मिकबल मिलता है।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
