• Tue. Sep 22nd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

भाजयुमो पदाधिकारियों ने विधायक अमर अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बिलासपुर, सितंबर, 23/2026

भाजयुमो पदाधिकारियों ने विधायक अमर अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बिलासपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारियों एवं भाजपा नेताओं ने उनके निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य विवेक ताम्रकार, जिला सह कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी, जिला कार्यसमिति सदस्य विन्नी विधानी, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी देवेश खत्री, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक निखिल खंडेलवाल, भाजपा नेता मुकेश अधिजा एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। इस दौरान भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि अमर अग्रवाल का राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में लंबे समय से योगदान रहा है और उनके जन्मदिन का अवसर कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का दिन है।

जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में युवा कार्यकर्ता लगातार संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed