ब्रेकिंग – पेट्रोलपंप में फायरिंग… लूट की नीयत से घुसे हमलावरों ने चलाई गोली….
बिलासपुर, कोटा, 03/2023
प्रदेश में अपराध कम होने का नही ले रहा है। आये दिन कही न कही हत्या, लूट, मारपीट जैसी घटनाएं घट रही है। कुछ दिनों पहले ही सकरी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की गोली मार कर ह्त्या कर दी गयी थी और अब पेट्रोल पम्प में लूट की नीयत से घुसे नकाबपोशों ने गोली चला दी जिससे कोटा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हालाँकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी। पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच कर रही है।

आपको बता दे की कोटा-लोरमी मार्ग के ग्राम लखोदना चंगोरी के पास स्थित पुष्कर पेट्रोलियम में मंगलवार की देर शाम अज्ञात तीन हमलावरों ने गोली चला दी। हमलावर डकैती की नियत से पेट्रोलपंप पहुंचे थे लेकिन हड़बड़ाहट में घटना को अंजाम नहीं दे पाए और पकडे जाने के डर से भागने की कोशिश में जमीन पर गोली दाग दी सुचना मिलते ही कोटा पुलिस टीम मौके पर पहुँच जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी तरफ नाकेबंदी कर चौक चौराहो पर आने जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है।

Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
