बिलासपुर, अगस्त, 18/2025
ब्रेकिंग न्यूज़ : बिलासपुर में धर्मांतरण का भंडाफोड़, लोगों को बरगलाने का आरोप, तीन महिलाएं पुलिस हिरासत में…
बिलासपुर। शहर में धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई इलाके में पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, प्रमिला केवट नाम की महिला के मकान में गुपचुप तरीके से सभा आयोजित की जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस सभा में लोगों को बरगलाकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था।

आरोप है कि पूनम शर्मा और अन्य महिलाएं लोगों को प्रलोभन और झूठे वादों के जरिए धर्मांतरण कराने में जुटी थीं। अवैध रूप से बनाए गए भवन में यह पूरा कार्यक्रम संचालित हो रहा था।

मामले की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित तीन महिलाओं को थाने ले आई। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियाँ क्षेत्र में पहले भी सामने आती रही हैं, जिस कारण माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
