न्यायधानी बन रहा चाकुपुर… शहर में नही थम रही चाकूबाजी की घटना… सरकंडा के बाद सिविल लाइन एरिए में चला चाकू… युवक की गई जान…
बिलासपुर, जुलाई, 31/2022
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहलाने वाला बिलासपुर शहर इन दिनों चाकुपुर बन गया है, आए दिन शहर के लगभग हर थाना क्षेत्रों में चाकूबाजी की घटना घट रहीं है। जिसे रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है पिछले कुछ महीनों में शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब चाकूबाजी की घटना ना हुई हो। ज्यादातर चाकूबाजी की घटना को अन्जाम देने वाले नाबालिक लड़के ही है मानो उनके लिए चाकू रखना एक स्टेटस सिम्बोल बन चुका है।
सरकंडा क्षेत्र में पिछले दिनों चाकुबाजी की घटना घटित हुई है। जिसमे युवक की मौत हो चुकी है और इसके बाद आज शहर के सिविल लाइन थाने क्षेत्र में चाकू चल गया जिमसें एक युवक की जान चली गयी उस घटना से शहर में फिर एक बार चर्चा शुरू हो गयी है आम आदमी अब अपने को सुरक्षित महसूस नही कर पा रहा राह चलते कभी भी चाकूबाजी की घटना घट रही है। मानो अपराधियों के बीच कानून का कोई डर नही रहा।
चाकूबाजी की घटना शहर के एसबीआर कॉलेज के सामने हुई है जहां कुछ युवकों ने पुराने विवाद में सतीश तिवारी नामक युवक को बहाने से बुलवाया और उस पर हमला कर दिया। चाकू के वार से युवक को काफी चोट लगी थी पास के ही प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सूचना मिली है कि सतीश तिवारी का शहर के ही कुछ युवकों से सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।
इस मामले में सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि एक आरोपी नाबालिक 17 साल का है जो हटरी चौक जूना बिलासपुर का है उसने पुरानी रंजिश को लेकर युवक हमला किया है। इससे पहले मृतक ने आरोपी के पिता से मारपीट किया था जिसका बदला लेने आज आरोपी ने उस पर वार कर दिया।
मृतक युवक की एक आईडी लगातार चैटिंग चल रही थीं, उसी चैटिंग के बातचीत के आधार पर मृतक घटनास्थल पहुंचा था, जहाँ पहले से मौजूद युवको ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया, पूरी घटना पुराने विवाद को लेकर हुई है। घटना के बाद से नाबालिक आरोपी क़ी तलाश की जा रही है और उसके अन्य सहयोगिओं को भी चश्मदीद के ब्यान के आधार पर खोजबीन का प्रयास जारी है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति16/07/2026राम के नाम पर चंदा, चढ़ावे पर कथित घोटाला: कांग्रेस ने BJP-RSS पर साधा निशाना,, पूछा— इस्तीफे हुए तो जिम्मेदार कौन ?… सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच की मांग…
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
