एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त अधिकारियों की भावभीनी विदाई…
बिलासपुर, जुलाई, 30/2022
एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 31 जुलाई को 4 अधिकारी सेवानिवृत्त हुए जिन्हें 30 तारीख को भावभीनी विदाई दी गयी। उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान किया गया। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाॅल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डाॅ. प्रेम सागर मिश्रा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.के. पाल की मौजूदगी में डाॅ. मधुकर टिकास प्रमुख (चिकित्सा सेवाएँ), जे.पी. सिंह महाप्रबंधक (एमएम) सतर्कता विभाग, विवेकानंद विश्वनाथ महाजन मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) मानव संसाधन विभाग, श्रीमती कुसुम कुमारी मुख्य प्रबंधक (वि/यां) विद्युत यांत्रिकी विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डाॅ. प्रेम सागर मिश्रा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा एवं निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.के. पाल ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहाॅं के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त कर्मियों का जीवन परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व श्रीमती सविता निर्मलकर उप प्रबंधक (राजभाषा) ने निभाया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
