छत्तीसगढ़ : आरोप पत्र लेकर जनता के बीच पहुंचेगी भाजपा…
कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और शराबबंदी के झूठे वादे का आरोप…
प्रदेश प्रभारी ने कहा राज्य को मुख्यमंत्री नही एसडीएम स्तर के अधिकारी चला रहे…
बिलासपुर, सितंबर, 04/2023
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप पत्र जारी किया है जिसे लेकर भाजपा अब जनता के बीच जाएगी। पार्टी के नेता, कार्यकर्ता प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगे, प्रदेश कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और शराबबंदी के झूठे वादे का आरोप लगा भाजपा ने लगाया है।
प्रदेश की राजधानी रायपुर में देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के विरुद्ध आरोप पत्र जारी किए गए इस परिप्रेक्ष्य में सोमवार को भाजपा मीडिया के छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर आरोप की पुष्टि की।
उन्होंने मीडिया को बताया कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के भ्रष्टाचार , वादाखिलाफी और शराब बंदी के मुद्दे को लेकर जनता के पास जायेगी हमारे आरोपों की पुष्टि सरकार के उपमुख्यमंत्री ने स्वयं किया है उन्होंने लगाए कि सरकार ने 36 में से सिर्फ 12 वायदों को पूरा किया है शेष वायदों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है भूपेश सरकार ने शराब बंदी तो की नहीं उल्टा हाथ में गंगा जल की झूठी कसमें खा कर लोगो के धार्मिक भावनाओं का अनादर किया है भ्रष्टाचार पर राज्य सरकार ने सारे रिकार्ड तोड दिए कोयला घोटाला, रेत घोटाला, शराब घोटाला गोबर घोटाला जैसे दर्जनों आर्थिक अपराध किए हैं।

महादेव ऐप मामले में तो सर्वप्रथम राज्य सरकार ने ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रक्रिया कर रहीं थी ऐसे में ईडी को लेकर इनको क्या परेशानी हो रही है भूपेश बघेल हर बात पर केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखा करतें हैं मेरा सवाल है राजस्थान में आदिवासी महिलाओं के साथ जो अमानवीय अपराध हुआ इसके लिए कब सोनिया और प्रियंका चिट्ठी को चिट्ठी लिखेंगे यह छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है कि इस राज्य को मुख्यमंत्री नही कोई चीफ सेक्रेटरी नही बल्कि एक एसडीएम स्तर के अधिकारी चला रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश मीडिया संयोजक रसिक परमार, बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
