बिलासपुर, अप्रैल, 04/2025
छत्तीसगढ़ : निगम मंडल में यादव समाज की अनदेखी से ओबीसी वर्ग की उपेक्षा…
छत्तीसगढ़ सत्ता में भागीदारी से यादव समाज की अनदेखी को अमित यादव ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण… जताई नाराजगी…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में घोषित 34 निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग व परिषदों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त 36 नेताओं की सूची को लेकर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री अमित यादव ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस सूची में यादव समाज से एक भी व्यक्ति को शामिल नहीं किया गया, जो कि न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि ओबीसी वर्ग की एक बड़ी आबादी की उपेक्षा भी है।
अमित यादव ने कहा, “मैं स्वयं यादव समाज से आता हूं और जब मैंने पूरी सूची देखी, तो मन में पीड़ा हुई कि इतने महत्वपूर्ण पदों पर एक भी यादव समाज का प्रतिनिधित्व नहीं है। छत्तीसगढ़ में यादव समाज ओबीसी वर्ग की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है, इसके बावजूद समाज की अनदेखी करना बेहद चिंताजनक है।”
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने फैसले से यह स्पष्ट कर दिया है कि वह यादव समाज को सत्ता में भागीदारी देने के लिए गंभीर नहीं है। “यह केवल यादव समाज ही नहीं, बल्कि समूचे पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय है,” अमित यादव ने जोड़ा।
अमित यादव ने आगे कहा कि यदि छत्तीसगढ़ में यादव समाज को कहीं सम्मान और भागीदारी मिल सकती है तो वह कांग्रेस पार्टी ही है। “कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पिछड़ा वर्ग और यादव समाज को महत्व दिया है। चाहे वह संगठनात्मक ढांचा हो या सरकार की नीतियां—कांग्रेस ने हर स्तर पर सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है,” उन्होंने यह भी ऐलान किया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर यादव समाज और अन्य ओबीसी वर्गों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। “हम आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मज़बूत बनाकर, अपने समाज के हक की आवाज़ को बुलंद करेंगे। भाजपा जैसी पार्टियों द्वारा की जा रही उपेक्षा को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
अमित यादव ने कहा कि यह समय एकजुट होकर अपनी पहचान और हक के लिए खड़े होने का है। उन्होंने यादव समाज से अपील की कि वे इस अनदेखी को समझें और उस राजनीतिक दल का साथ दें जो वास्तव में समाज के मान-सम्मान और अधिकार की रक्षा करता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/06/2026सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…
धर्म-कला -संस्कृति27/06/2026मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी हो..मेण्ड्रा में श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन भावविभोर हुए श्रद्धालु…
राजनीति27/06/2026करोड़ो खर्च, फिर भी मरीज बेहाल,, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना रेफरल सेंटर ?.. कैथ लैब नहीं,, ऑक्सीजन प्लांट नहीं..200 करोड़ का अस्पताल सवालों के घेरे में ?…
बिलासपुर26/06/2026जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक,, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल,, बिलासपुर में 28 जून को होगा प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन…
