छत्तीसगढ़ के संस्कृति,सभ्यता और परंपरा से जुड़े हुए खेलों का संगम है छत्तीसगढ़िया ओलंपिक – जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा…
बिलासपुर, नवंबर, 20/2022

छत्तीसगढ़ राज्य के लोक खेलो को नई पहचान एवं मंच देने के उद्देश्य से आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे दिन गिल्ली डंडा एवं बांटी के खेल का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर जिले के चार विकासखंडों एवं एक नगर निगम के सभी आयु वर्ग के प्रतिभागि सम्मिलित हुए।

इस आयोजन के विजयी खिलाडियों को पुरस्कार वितरण करने मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा पहुंचे।उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक छत्तीसगढ़ के संस्कृति,सभ्यता और परंपरा से जुड़े हुए खेलों का संगम है और ऐसे आयोजन से छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच मिला है जो छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का एक सराहनीय प्रयास है।

इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र शास्त्री, सहायक संचालक खेल विभाग ए.एक्का,प्रशिक्षक सुशील मिश्रा,स्कूल शिक्षा विभाग से जिला क्रीडा अधिकारी प्रभात गुप्ते,खेल अधिकारी सुशील अमलेश, वरिष्ठ प्रशिक्षक दिल कुमार राठौर,उपस्थित रहें।

Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
