बिलासपुर, मार्च, 30/2025
छत्तीसगढ़ : पीएम मोदी ने एनटीपीसी की 800 मेगावाट क्षमता वाली सीपत-III परियोजना की रखी आधारशिला… प्रदेश सहित एमपी, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र को करेगी आपूर्ति…
रविवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनटीपीसी की सीपत सुपर थर्मल पॉवर परियोजना चरण-III (1×800 मेगावाट) की आधारशिला रखी। यह परियोजना 9791 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित की जा रही है, जो गृह राज्य, छत्तीसगढ़ एवं गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा जैसे राज्यों को सस्ती और विश्वसनीय ऊर्जा की आपूर्ति करेगी।

प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली ऊर्जा, तेल एवं गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और ग्रामीण आवास से संबंधित अनेक विकासात्मक एवं परिवर्तनकारी परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई एंव उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय विद्युत एवं आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, तोखन साहू, छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री, माननीय सांसद एवं विधायक भी मौजूद थे।
एनटीपीसी सीपत की पिट-हेड ऊर्जा परियोजना सर्वाधिक ऊर्जा निर्माण क्षमता के साथ अत्याधुनिक अल्ट्रा- सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है। सीपत III – (1×800 मेगावाट) बिजली संयंत्र शुरू हो जाने के बाद सीपत एसटीपीएस की कुल स्थापित क्षमता 3,780 मेगावाट तक पहुंच जाएगी। यह परियोजना सतत विकास, ऊर्जा सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। छत्तीसगढ़ में ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाते हुए यह परियोजना भारत की विकास यात्रा में राज्य की भूमिका को मजबूत करेगी तथा क्षेत्र में आर्थिक प्रगति लाकर लोगों का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करेगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
