मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी… कोंडागाँव ज़िले में होगा बंदोबस्त सर्वे… अधिकारियों को चेतावनी नागरिकों के काम तय समय मे हो… 3 साल से जमे पटवारियों का होगा तबादला… सीएम ने कलेक्टरों की बैठक में दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश…
रायपुर, अक्टूबर, 09/2022
सीएम भूपेश बघेल ने कोंडागांव में बंदोबस्त सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व सचिव और कोंडागांव कलेक्टर को बंदोबस्त सर्वे कराने कहा। इसके लिए कलेक्टर को कार्ययोजना बनाकर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि नए जिलों में राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण होना चाहिए। कमिश्नर और पुराने एसएलआर का भी बंदोबस्त में सहयोग लेने के निर्देश दिए। साथ ही, रिटायर राजस्व अधिकारियों का सहयोग लेकर बंदोबस्त कराने कहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में कलेक्टरों की बैठक ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राम वन गमन परिपथ में आवासीय व्यवस्था को कार्यक्रम में जोड़ने के निर्देश दिए हैं। आवासीय व्यवस्था होने से ही पर्यटन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को रात रुकने की व्यवस्था करें, पर्यटन केंद्रों में अच्छे होटल होना जरूरी है। साथ ही गंगरेल डेम में आइलैंड को विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि से फसल क्षति की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ प्रभावित किसानों को समय सीमा में आरबीसी 6(4) अंतर्गत राहत राशि दिलाने के निर्देश दिए। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि दिलाना सुनिश्चित करें। बैगा, गुनिया, पुजारियों को भी योजना में जोड़ा गया है, उन्हें योजना से अवगत कराकर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नामांतरण के लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

नामांतरण के लंबित प्रकरणों पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी। 3 साल से एक स्थान पर जमे पटवारियों का तबादला होगा। उन्होंने सभी कलेक्टरों को नियमित रूप से तहसीलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाएं, नागरिकों को राजस्व प्रकरणों में देरी से परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। नागरिकों के कार्य को समय सीमा में न करने पर अधिकारियों को चेतावनी दी है। भ्रष्टाचार की शिकायत पाए जाने पर सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। 3 साल से एक स्थान पर जमे पटवारियों का तत्काल तबादला करने के निर्देश सभी कलेक्टरों को दिए है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
