छत्तीसगढ़ में शराब, कोयला कारोबारी समेत कई आईएएस के ठिकानों पर ED की दबिश….
रायपुर/कोरबा/बिलासपुर, अक्टूबर 11/2022
जिले में ईडी की रेड को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। शराब और कोयला कारोबारी के अलावा कई आईएएस के ठिकानों पर ईडी की टीम ने धमक दी है। एक बार फिर प्रदेश के कई हिस्सों में ईडी ने छापामार करवाई की है। जिसमें एक आईएएस व कोयला कारोबारी के साथ प्रदेश की एक नामी महिला अफसर का नाम भी सामने आ रहा है। जानकारी मिल रही है कि ईडी की टीम सीएम भूपेश बघेल के खास सलाहकारों के ठिकानों पर रेट कार्रवाई को अंजाम दे रही। जिसमें रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू उनके पति जेपी मौर्य, सूर्यकांत तिवारी और कोल माइंस से जुड़े अफसरों का नाम शामिल है।
छत्तीसगढ़ में आयकर – ED की दबिश जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक रायपुर में ब्लैकमनी और गब्बरसिंह टैक्स के प्रभारी सूर्यकान्त तिवारी के अनुपम नगर एवं अन्य ठिकानो में ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीबी अफसर सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित आवास , रायपुर में स्टेट GST कमिश्नर IAS समीर विशनोई के आवास , कोरबा में बतौर कलेक्टर पदस्थ रही और वर्तमान रायगढ़ कलेक्टर IAS रानू साहू के आवास और कई ठिकाने में दबिश दी गई है। बताया जाता है कि केंद्रीय एजेंसियां CRPF के साथ तमाम ठिकानो में दाखिल हुई है।
माइनिंग विभाग के डायरेक्टर IAS अधिकारी JP मौर्या के रायपुर आवास एवं अन्य ठिकाने , कोरबा और बिलासपुर में सूर्यकान्त तिवारी को कोल वासरी बेचने में सुर्खियों में आये रुपेश और सुनील अग्रवाल के ठिकानो में आयकर ED की मौजूदगी दर्ज है। जानकारी मिली है कि सूर्यकान्त तिवारी के रायगढ़ और महासमुंद स्थित कई ठिकानो में IT – ED की टीम मौजूद है। मालूम हो सूर्यकान्त से जुड़े अखिल भारतीय सेवाओं के आधा दर्जन कारोबारी अफसरों की भी पड़ताल अंतिम चरण में बताई जा रही है।
बताया जाता है कि कई और IAS और IPS अफसर IT – ED की राडार पर है। जानकारी के मुताबिक इन अफसरों ने बीते चार वर्षो में अपनी आय के लगभग पांच हजार गुने से ज्यादा का बेनामी निवेश किया है। यह निवेश रियल स्टेट , नाते – रिश्तेदारों और मुखौटा कंपनियों में राज्य से बाहर बड़े पैमाने पर ब्लैक मनी रूट की गई है। सूत्रों के मुताबिक अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों के अचानक सरकारी सरंक्षण में कारोबारी और उद्योगपति बन जाने से केंद्रीय जांच एजेंसियाँ भी हैरत में है। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों के अलावा ब्लैकमनी और हवाला के तार सिंगापूर और दुबई तक फैले होना बताये जा रहे है। फ़िलहाल छापेमारी की कार्यवाही जारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
