बिलासपुर, नवंबर, 28/2025
कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने: नेहरू चौक पर हंगामे की गर्मी, CM पोस्टर विवाद में जिला अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी नेताओं पर FIR दर्ज…
बिलासपुर। शहर का राजनीतिक पारा दूसरे दिन भी उफान पर रहा। नेहरू चौक पर कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुँच गया है। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी अपने समर्थकों संग सिविल लाइन थाने पहुंचे और कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में कहा गया है कि 27 नवंबर को कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने नेहरू चौक जाम कर सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध किया, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। युवा मोर्चा ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पोस्टर के साथ अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया गया, जिसे संवैधानिक पद का अनादर बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडेय, सदाब खान सहित अन्य नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं—धारा 190, 191(2), 126(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी एस.आर. साहू ने पुष्टि करते हुए कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद विधिक प्रक्रिया के अनुसार FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच का आधार बना रही है।
इस बीच भाजपा युवा मोर्चा ने इसे “गंभीर मामला” बताते हुए आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मोर्चा का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने और मुख्यमंत्री के प्रतीक का अपमान करने जैसे कृत्य कोई भी लोकतांत्रिक समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता, और इससे शहर की व्यवस्था प्रभावित हुई है।

दूसरी ओर, कांग्रेस की ओर से मामले पर अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शहर में राजनीतिक टकराव के चलते माहौल गर्म बना हुआ है और घटनाक्रम पर सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
